facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Group ने किया अबू धाबी की कंपनी TAQA के साथ करार से इनकार, नहीं हो रहा 2.5 अरब डॉलर का सौदा

Advertisement

रिपोर्ट में यह बताया जा रहा था कि TAQA अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस में लगभग 20 प्रतिशत हिस्सेदारी भी खरीद सकती है

Last Updated- August 18, 2023 | 4:49 PM IST
Abu Dhabi's TAQA is not in talks for $2.5 billion investment, says Adani

गौतम अदाणी की कंपनी अदाणी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) ने शुक्रवार को इस बात से इनकार कर दिया कि अबू धाबी नैशनल एनर्जी कंपनी, जिसे TAQA के नाम से जाना जाता है, अदाणी समूह में हिस्सेदारी खरीदने के लिए 1.5 अरब डॉलर से 2.5 अरब डॉलर के बीच निवेश करेगी।

इससे पहले ऐसी खबर आ रही थी कि अबू धाबी की नैशनल एनर्जी कंपनी पीजेएससी (TAQA) भारत में अपना बिजनेस बढ़ाने की तैयारी मे है और इसके लिए यह 1.5 से 2.5 अरब डॉलर का निवेश करने जा रही है। लेकिन अदाणी ट्रांसमिशन की तरफ से इस खबर को खारिज कर दिया गया है।

इस रिपोर्ट में बताया गया था कि 1.5 अरब डॉलर से 2.5 अरब डॉलर तक का निवेश सिंगल या उससे ज्यादा ग्रुप बिजनेस में किया जा सकता है। इस रिपोर्ट में यह भी बताया जा रहा था कि TAQA अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस (Adani Energy Solutions) में लगभग 20 प्रतिशत हिस्सेदारी भी खरीद सकती है।

हालांकि, स्टॉक एक्सचेंज स्पष्टीकरण में, अदाणी ट्रांसमिशन ने कहा, ‘इस संबंध में, हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि कंपनी कंपनी में अपने निवेश के लिए अबू धाबी नैशनल एनर्जी कंपनी PJSC (TAQA) के साथ किसी भी चर्चा में शामिल नहीं है।’

एक एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, TAQA ने भी यह कहा कि रिपोर्टों में ‘कोई सच्चाई नहीं’ है।

इन इनकारों के बावजूद, सूत्रों ने पहले संकेत दिया था कि अबू धाबी सिक्योरिटीज एक्सचेंज (Abu Dhabi Securities Exchange- ADX) पर दूसरा सबसे बड़ा स्टॉक TAQA, अदाणी समूह की कंपनियों या किसी दूसरी सिंगल यूनिट में निवेश करना चाहता है।

इकनॉमिक टाइम्स (ET) ने शुक्रवार को बताया कि TAQA अदाणी समूह की कंपनियों या किसी सिंगल यूनिट में 1.5 अरब डॉलर से 2.5 अरब डॉलर के बीच निवेश करने करना चाहती है। इसमें यह भी कहा गया कि दोनों पक्षों का मानना ​​​​है कि TAQA और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, जिसे पहले अदाणी ट्रांसमिशन के नाम से जाना जाता था, के बीच एक महत्वपूर्ण तालमेल था और इससे उत्तरी अफ्रीका और पश्चिम एशिया में परियोजनाओं पर एक साथ काम करने के लिए एक रणनीतिक गठबंधन हो सकता है।

Advertisement
First Published - August 18, 2023 | 4:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement