facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अदाणी ग्रुप ने MPS मानदंडों से बचने के लिए ऑफशोर कंपनियों का इस्तेमाल किया: OCCRP

Advertisement

OCCRP ने UAE के नासिर अली शाबन अहली और ताइवान के चांग चुंग-लिंग की ऑफशोर कंपनियों के प्रमुख लाभार्थी के तौर पर पहचान की है, जिनके जरिये अदाणी समूह के शेयरों में पैसा लगाया गया

Last Updated- September 01, 2023 | 12:22 PM IST
Adani Green Energy जुटाएगी 40.9 करोड़ डॉलर, फंड का यहां करेगी इस्तेमाल, Adani Green Energy will raise $409 million, will use the funds here

ऑर्गनाइज्ड क्राइम ऐंड करप्शन रिपोर्टिग प्रोजेक्ट (OCCRP) ने आरोप लगाया है कि अदाणी समूह की सूचीबद्ध कंपनियों में 25 प्रतिशत न्यूनतम सार्वनिक शेयरधारिता (एमपीएस) मानकों से बचने के लिए समूह के संस्थापक गौतम अदाणी के भाई विनोद अदाणी के दो सहायकों का इस्तेमाल किया गया था।

ओसीसीआरपी ने संयुक्त अरब अमीरात के नासिर अली शाबन अहली और ताइवान के चांग चुंग-लिंग की ऑफशोर कंपनियों के प्रमुख लाभार्थी के तौर पर पहचान की है, जिनके जरिये अदाणी समूह के शेयरों में पैसा लगाया गया। यहां इस क​थित पूंजी प्रवाह के बारे में नीचे समझाया जा रहा है:

– चांग और अहली द्वारा चार ऑफशोर कंपनियां स्थापित की गईं
– इन ऑफशोर कंपनियों ने बरमुडा में ग्लोबल अपॉरच्युनिटीज फंड (जीओएफ) नाम के एक बड़े निवेश फंड में लाखों डॉलर भेजे
– जीओएफ ने बदले में इमर्जिंग इंडिया फोकस फंड्स (ईआईएफएफ) और ईएम रीसर्जेंट फंड (ईएमआरएफ) की सदस्यता ली
– ईआईएफएफ और ईएमआरएफ** ने अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी पोर्ट्स ऐंड सेज, अदाणी पावर और अदाणी ट्रांसमिशन में बड़ी हिस्सेदारी हासिल की

नोट्स: अदाणी समूह ने कहा है कि उसने इन आरोपों का खंडन किया है। इस निवेश से जुड़ी चार कंपनियां थीं – लिंगो इन्वेस्टमेंट (बीवीआई)- जिस पर चांग का स्वामित्व था, मिड ईस्ट ओसन ट्रेड (मॉरिशस)-अहली जिसका बेनी​​​फिशल ऑनर था, गल्फ ए​शिया ट्रेड ऐंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड (बीवीआई)- जिसा नियंत्रण अहली के पास था।

** इन दो फंडों में निवेश निर्णय विनोद अदाणी के दुबई ​स्थित सहायक द्वारा नियं​त्रित एक निवेश सलाहकार कंपनी के हाथ में था, ऐसा आरोप लगाया गया

Advertisement
First Published - September 1, 2023 | 12:03 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement