facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Adani Group का कैश रिजर्व 13.7 प्रतिशत बढ़कर 45,895 करोड़ रुपये पर पहुंचा

समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज लि. और बंदरगाह कंपनी अदाणी पोर्ट्स और स्पेशल इकनॉमिक जोन की कर पूर्व आय (PAT) सबसे अधिक रही।

Last Updated- December 14, 2023 | 7:52 PM IST
अदाणी समूह ने हिंडनबर्ग के दावों को ‘भ्रामक’ बताकर खारिज कियाHindenburg-Adani Case: Adani Group rejects Hindenburg's claims as 'misleading

अदाणी समूह की कंपनियों के पास नकदी चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 13.7 प्रतिशत बढ़कर 45,895 करोड़ रुपये रही। कारोबार में कमाई बढ़ने तथा कर्ज लगभग अपरिवर्तित रहने से कंपनियों के पास नकदी बढ़ी है।

समूह ने कर्ज की स्थिति पर छमाही प्रदर्शन रिपोर्ट में कहा कि इस वित्त वर्ष में अप्रैल-सितंबर में कर पूर्व आय (EBITDA) बढ़कर 71,253 करोड़ रुपये हो गयी, जो एक साल पहले 57,219 करोड़ रुपये थी।

सकल संपत्तियां छह ​​प्रतिशत बढ़कर लगभग 4.5 लाख करोड़ रुपये हो गईं। वहीं सकल कर्ज 2.26 लाख करोड़ रुपये पर अपरिवर्तित रहा। हालांकि, नकदी की स्थिति को देखते हुए शुद्ध रूप से कर्ज इस साल अप्रैल-सितंबर के दौरान 1.80 लाख करेाड़ रुपये रहा।

यह 2022 में अप्रैल-सितंबर के दौरान 1.87 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले 3.6 प्रतिशत कम है। समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज लि. और बंदरगाह कंपनी अदाणी पोर्ट्स और स्पेशल इकनॉमिक जोन की कर पूर्व आय सबसे अधिक रही।

समूह में नकदी में भी इन दोनों कंपनियों का हिस्सा 37 प्रतिशत है। वहीं अदाणी एंटरप्राइजेज पर सबसे ज्यादा 1,03,926 करोड़ रुपये का कर्ज था, इसके बाद अदाणी पोर्ट्स और स्पेशल इकनॉमिक जोन पर 99,901 करोड़ रुपये और अदाणी पावर लि. पर 91,742 करोड़ रुपये का कर्ज था।

समूह की कंपनियों में अदाणी टोटल गैस लि. पर सबसे कम 4,773 करोड़ रुपये का कर्ज था।

अदाणी समूह ने कहा, ‘‘हर जो कर्ज परिपक्व हो रहे हैं, उसे परिचालन खर्च (FFO) और नकदी के माध्यम से पूरा किया जाता है। दीर्घकाल में मैच्योर होने वाले कर्ज में कोई भी ऐसा ऋण नहीं है, जो परिचालन कोष के दायरे से बाहर हो।’’

First Published - December 14, 2023 | 7:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट