facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Group की बढ़ी मुश्किलें, JPMorgan की इनवेस्टमेंट यूनिट ने अपनी पूरी ESG-हिस्सेदारी बेची

Advertisement
Last Updated- February 28, 2023 | 7:30 AM IST
Adani Green Energy जुटाएगी 40.9 करोड़ डॉलर, फंड का यहां करेगी इस्तेमाल, Adani Green Energy will raise $409 million, will use the funds here

विवादों से घिरे अदाणी समूह को एक और झटका लगा है। दिग्गज फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी जेपी मॉर्गन (JPMorgan) की एसेट मैनेजमेंट यूनिट ने अदाणी ग्रुप में ESG फंड के जरिए किए अपने निवेश को बेच दिया है। 

गौरतलब है कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद से ही अदाणी ग्रुप के शेयरों में पिछले एक महीने से लगातार गिरावट देखी जा रही है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जेपी मॉर्गन की एसेट मैनेजमेंट यूनिट ने अदाणी ग्रुप की कंपनी एसीसी (ACC) लिमिटेड के 70,000 शेयर बेचे हैं। 

जेपी मॉर्गन ने यह निवेश मई 2021 में किया था। हालांकि रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ब्लैकरॉक इंक, डॉएचे बैंक एजी की फंड मैनेजमेंट यूनिट, डीडब्ल्यूएस ग्रुप जैसे कई बड़े इनवेस्टमेंट फर्म ने अभी भी अदाणी के शेयरों में ईएसजी फंड्स में निवेश जारी रखा है, जो MSCI की ओर से दिए इंडेक्सों को ट्रैक करता है।

ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के मुताबिक, JPMorgan के एक और फंड ने ACC में करीब 1,350 शेयर बेचे हैं, जिसमें उसने पिछले साल निवेश किया था। ब्लूमबर्ग के आंकड़ो से पता चलता है कि जेपी मॉर्गन, जिसकी कभी एसीसी में 0.04 प्रतिशत हिस्सेदारी थी, अब ईएसजी फंड के जरिए अदाणी ग्रुप के किसी भी कंपनी में कोई निवेश नहीं रखा है।

जेपी मॉर्गन ईएसजी ग्लोबल कॉर्पोरेट इंडेक्स (JESG GCI) एक इंटीग्रेटेड इनवायरमेंटल, सोशल और गवर्नेंस (ESG) कॉर्पोरेट बेंचमार्क है जो निवेश ग्रेड और अधिर रिटर्न वाले बाजारों को कवर करता है। हालांकि जेपी मॉर्गन ने गैर-ESG फंड के जरिए अदाणी ग्रुप के शेयरों में अभी भी निवेश जारी रखा है। तीन हफ्ते पहले ही JP Morgan ने एक नोट में कहा था कि अदाणी ग्रुप तमाम आरोपों और विवादों के बावजूद CEMBI, JACI और JESG इंडेक्सों के लिए योग्य हैं”

Advertisement
First Published - February 28, 2023 | 7:30 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement