facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Group का मुनाफा 2023-24 में 55% बढ़ा, अगले दशक में 90 अरब डॉलर के निवेश की योजना

Advertisement

शेयर बाजार के आंकड़ों और विश्लेषकों के अनुसार बीते वित्त वर्ष में adani ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों ने 30,767 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया।

Last Updated- May 31, 2024 | 5:37 PM IST
Gautam Adani

अदाणी ग्रुप (Adani Group) का मुनाफा मार्च 2024 को समाप्त वित्त वर्ष में 55 प्रतिशत बढ़ा। इसके साथ ही समूह ने अगले दशक में 90 अरब अमेरिकी डॉलर के पूंजीगत निवेश (Capital Investments) की योजना बनाई है।

अमेरिकी निवेश कंपनी हिंडनबर्ग की एक रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों से उबरकर समूह की सूचीबद्ध कंपनियों ने 2023-24 में कर्ज को नियंत्रित करने, संस्थापक के गिरवी शेयरों में कमी करने और कारोबार को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया।

शेयर बाजार के आंकड़ों और विश्लेषकों के अनुसार बीते वित्त वर्ष में adani ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों ने 30,767 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया।

यह आंकड़ा इससे पिछले वित्त वर्ष में 19,833 करोड़ रुपये था। लाभ वृद्धि के लिए पांच वर्षीय सीएजीआर (चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर) 54 प्रतिशत थी।

इस दौरान राजस्व में छह प्रतिशत की गिरावट के बावजूद ईबीआईटीडीए (ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पहले की आय) 40 प्रतिशत बढ़कर 66,244 करोड़ रुपये हो गई।

अमेरिकी ब्रोकरेज फ्रम जेफरीज ने एक टिप्पणी में कहा, ”वित्त वर्ष 2023-24 में समूह का कुल ईबीआईटीडीए सालाना आधार पर 40 प्रतिशत बढ़ा। समूह ने इक्विटी/ ऋण/ रणनीतिक निवेशकों से नए फंड जुटाए, और प्रवर्तकों ने समूह की कंपनियों में हिस्सेदारी बढ़ाई और समूह के बाजार पूंजीकरण में उछाल आया।”

ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि समूह तेजी से विस्तार कर रहा है और उसने अगले दशक में 90 अरब अमेरिकी डॉलर के पूंजीगत निवेश की योजना बनाई है।

रिपोर्ट के मुताबिक समूह स्तर पर शुद्ध ऋण (आठ कंपनियों के अलावा सीमेंट व्यवसाय से जुड़ा कर्ज) वित्त वर्ष 2023-24 में 2.2 लाख करोड़ रुपये पर स्थिर रहा, जो इससे पहले 2.3 लाख करोड़ रुपये था

Advertisement
First Published - May 31, 2024 | 5:37 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement