कंपनियां

अदाणी ग्रुप का जोखिम भरा निर्णय, दो कंपनियों के शेयर बेचकर 21,000 करोड़ रुपये जुटाएगा

Published by
भाषा
Last Updated- May 13, 2023 | 3:38 PM IST

अरबपति कारोबारी गौतम अदाणी का समूह अपनी दो कंपनियों के शेयर बेचकर लगभग 21,000 करोड़ रुपये जुटाएगा। अमेरिकी शॉर्टसेलर हिंडनबर्ग की ओर से धोखाधड़ी के आरोप लगने के बाद भारी नुकसान उठाने वाले समूह का यह बहुत जोखिम भरा निर्णय माना जा रहा है।

अदाणी समूह ने हिंडनबर्ग के सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। अदाणी समूह की दो कंपनियों ने शेयर बाजार को बताया कि समूह की प्रमुख फर्म अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने 12,500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है, जबकि दूसरी कंपनी अदाणी ट्रांसमिशन शेष 8,500 करोड़ रुपये जुटाएगी।

समूह की अक्षय ऊर्जा वाली शाखा अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड का निदेशक मंडल भी शनिवार को धन जुटाने के लिए मिलने वाला था लेकिन यह बैठक अब 24 मई के लिए टाल दी गई है।

धन संग्रह योग्य संस्थागत खरीदारों को शेयर जारी करने के माध्यम से होगा। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा कि यूरोप और मध्य पूर्व के निवेशकों ने इसमें काफी दिलचस्पी दिखाई है।

First Published : May 13, 2023 | 3:38 PM IST