कंपनियां

Adani Ports Q1 Results: नेट प्रॉफिट 80 फीसदी बढ़कर 2,119 करोड़ रुपये पर पहुंचा

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन (APSEZ) की कुल आय जून, 2023 को समाप्त तिमाही में बढ़कर 6,631.23 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 5,526.19 करोड़ रुपये थी।

Published by
भाषा   
Last Updated- August 08, 2023 | 3:31 PM IST

Adani Ports Q1 Results: अदाणी ग्रुप की प्रमुख कंपनी अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन लि. का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 80 फीसदी से अधिक बढ़कर 2,119.38 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से आमदनी बढ़ने से कंपनी का लाभ बढ़ा है।

कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा कि बीते वित्त वर्ष 2022-23 की इसी तिमाही में कंपनी को 1,177.46 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन (APSEZ) की कुल आय जून, 2023 को समाप्त तिमाही में बढ़कर 6,631.23 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 5,526.19 करोड़ रुपये थी।

Also read: Adani Green में कतर फंड ने हिस्सेदारी खरीदी

कंपनी का खर्च घटकर आलोच्य तिमाही में कम होकर 4,065.24 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले इसी तिमाही में 4,438.32 करोड़ रुपये था।

First Published : August 8, 2023 | 3:31 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)