कंपनियां

Adani Ports का क्लाइमेट चेंज एक्शन में टॉप स्थान

कंपनी ने सस्टेनलिटिक्स द्वारा कम कार्बन उत्सर्जन रेटिंग के लिहाज से समुद्री बंदरगाह क्षेत्र में शीर्ष स्थान भी हासिल किया।

Published by
भाषा   
Last Updated- February 11, 2024 | 6:48 PM IST

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (Adani Ports and Special Economic Zone) लिमिटेड ने चार वैश्विक रेटिंग एजेंसियों के आकलन में अपने जलवायु संबंधी कार्रवाई और पर्यावरण के प्रति प्रदर्शन में शीर्ष स्थान हासिल किया है। यह आकलन सीडीपी, एसएंडपी, सस्टेनेलिटिक्स और मूडीज ने किया है।

एक बयान में कहा गया कि जहां कंपनी ने ‘सीडीपी क्लाइमेट असेसमेंट 2023’ में ‘लीडरशिप बैंड’ हासिल किया, वहीं ‘एसएंडपी ग्लोबल सीएसए 2023’ द्वारा परिवहन और परिवहन बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में 324 कंपनियों के बीच पर्यावरण खंड में पहले स्थान पर रही।

कंपनी ने सस्टेनलिटिक्स द्वारा कम कार्बन उत्सर्जन रेटिंग के लिहाज से समुद्री बंदरगाह क्षेत्र में शीर्ष स्थान भी हासिल किया। एपीएसईजेड को मूडीज एनर्जी ट्रांजिशन रेटिंग में ‘उन्नत’ रेटिंग मिली है।

First Published : February 11, 2024 | 6:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)