कंपनियां

Adani Power ने 6 शाखाओं के 19,700 करोड़ रुपये के ऋण को सिंगल लॉन्ग टर्म लोन में समेकित किया

Adani Power ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि संशोधित व्यवस्था से कंपनी को एक समान कार्यकाल का लाभ मिलेगा और प्रभावी ब्याज दर कम होगी।

Published by
भाषा   
Last Updated- March 28, 2024 | 12:15 PM IST

Adani Power ने कंपनी के छह विशेष प्रयोजन वाहनों द्वारा प्राप्त 19,700 करोड़ रुपये की विभिन्न अल्पकालिक ऋण सुविधाओं को एक दीर्घकालिक ऋण में समेकित कर दिया है।

Adani Power ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि संशोधित व्यवस्था से कंपनी को एक समान कार्यकाल का लाभ मिलेगा और प्रभावी ब्याज दर कम होगी। कंपनी के अनुसार, अदाणी पावर लिमिटेड (एपीएल) की क्रेडिट रेटिंग एए- तक बढ़ाए जाने के बाद आठ ऋणदाताओं वाले कंसोर्टियम वित्तपोषण व्यवस्था के तहत ऋण समेकन उसके छह विशेष प्रयोजन वाहनों (एसपीवी) के समामेलन के साथ संभव हुआ।

Adani Power ने अलग से एक जानकारी में शेयर बाजार को बताया कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी महान एनर्जेन लिमिटेड (एमईएल) ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के साथ 20 साल का दीर्घकालिक बिजली खरीद समझौता किया है। यह समझौता विद्युत नियम 2005 में परिभाषित कैप्टिव उपयोगकर्ता नीति के तहत 500 मेगावाट बिजली की आपूर्ति के लिए किया गया है।

First Published : March 28, 2024 | 12:15 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)