facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani पर अमेरिका में मुकदमा, MCap 2.2 लाख करोड़ का घटा, परियोजनाएं रद्द

Advertisement

अमेरिकी न्याय विभाग और एसईसी ने रिश्वत देने और धोखाधड़ी का लगाया आरोप, अदाणी समूह के प्रवक्ता ने आरोपों को बेबुनियाद बताया

Last Updated- November 21, 2024 | 10:50 PM IST
Gautam Adani

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी और उनके भतीजे सागर अदाणी तथा एज्योर पावर के पूर्व अधिकारियों सहित 7 लोगों पर अमेरिकी अ​भियोजकों ने सौर ऊर्जा के ठेके हासिल करने के लिए भारतीय अ​धिकारियों को रिश्वत देने और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। इस मामले में अमेरिका के न्याय विभाग और प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (एसईसी) द्वारा न्यूयॉर्क की अदालत में मामला दर्ज कराया गया है।

अदाणी समूह के प्रवक्ता ने आरोपों से इनकार करते हुए इन्हें बेबुनियाद बताया है। समूह इस मामले में कानूनी उपायों का सहारा लेगा।

अमेरिकी न्याय विभाग ने कहा कि अदाणी समूह की इंडियन एनर्जी कंपनी के अधिकारियों गौतम अदाणी, सागर अदाणी और विनीत जैन पर प्रतिभूतियों में धोखाधड़ी की साजिश रचने का आरोप है। साथ ही झूठे तथा भ्रामक बयानों के आधार पर अमेरिकी निवेशकों और वैश्विक वित्तीय संस्थानों से अरबों डॉलर जुटाने की योजना में उनकी संलिप्तता का आरोप लगाते हुए अदालत में पांच आपराधिक मामले दायर किए गए हैं।

बयान में कहा गया है, ‘एज्योर पावर के पूर्व कार्या​धिकारियों रंजीत गुप्ता और रूपेश अग्रवाल, कनाडा के संस्थागत निवेशकों सिरिल कैबेन्स, सौरभ अग्रवाल और दीपक मल्होत्रा पर विदेशी भ्रष्ट व्यवहार अधिनियम (एफसीआरए) के उल्लंघन के आरोप में मामला दायर किया गया है।’

डिप्टी असिस्टेंट अटॉर्नी जनरल लिसा मिलर ने कहा, ‘इस अभियोग में भारत में सरकारी अधिकारियों को 26.5 करोड़ डॉलर से अधिक की रिश्वत देने, निवेशकों और बैंकों से झूठ बोलकर अरबों डॉलर जुटाने और न्याय में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है।’

अमेरिका के न्याय विभाग ने कहा कि 2020 और 2024 के बीच अदाणी समूह भारत सरकार से सौर ऊर्जा के ठेके हासिल करने के लिए 26.5 करोड़ डॉलर से अधिक की रकम देने को राजी हो गया था। इन ठेकों से समूह को 20 साल में करीब 2 अरब डॉलर का लाभ होने का अनुमान है।

इन खबरों के बाद अदाणी समूह की सभी सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट आई और समूह का कुल बाजार पूंजीकरण 2.2 लाख करोड़ रुपये घट गया। इसका असर बाजार पर भी पड़ा और बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 0.54 फीसदी गिरावट पर बंद हुआ।

इस बीच समूह की कंपनी अदाणी ग्रीन ने डॉलर बॉन्ड से 60 करोड़ डॉलर जुटाने की योजना रद्द कर दी। रिश्वत देने और धोखाधड़ी के आरोपों के बाद केन्या की सरकार ने अदाणी समूह के साथ करोड़ों डॉलर के हवाई अड्डा विस्तार और ऊर्जा सौदों को रद्द कर दिया है।

रेटिंग एजेंसी मूडीज ने कहा कि अमेरिकी सरकार के आरोप अदाणी समूह की कंपनियों की उधारी जुटाने की क्षमता पर नकारात्मक असर डालेंगे। प्रॉक्सी फर्मों के अनुसार इस घटना से अदाणी समूह की साख प्रभावित होगी और उधारी लगात भी बढ़ सकती है।

(साथ में मुंबई से खुशबू तिवारी)

Advertisement
First Published - November 21, 2024 | 10:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement