Adani Total Gas Q3FY25 results: अदाणी टोटल गैस ने सोमवार को अपने तीसरी तिमाही (Q3FY25) के नतीजे पेश किए। कंपनी का मुनाफा 19.4% घटकर ₹142.38 करोड़ रह गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹176.64 करोड़ था। हालांकि, कमाई के मामले में कंपनी ने अच्छा प्रदर्शन किया और इसकी आय 12.6% बढ़कर ₹1,400.88 करोड़ हो गई। पिछले साल इसी अवधि में यह ₹1,244 करोड़ थी।
मुनाफे की गिरावट के चलते अदाणी टोटल गैस के शेयरों पर असर पड़ा। बीएसई पर सोमवार बाजार बंद होने तक कंपनी के शेयर ₹620.05 पर ट्रेड कर रहे थे, जो 3% से ज्यादा की गिरावट दिखा रहे थे।
कम मुनाफे के बावजूद कंपनी की बढ़ती आय से निवेशकों की नजर इस पर बनी रहेगी।