facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Wilmar FY24Q3 Results: Adani Group की कंपनी का 18 फीसदी घटा नेट मुनाफा, इनकम भी हुई कम

Advertisement

Adani Wilmar Q3 Results : Fortune Brand के तहत सामान बेचने वाली कंपनी Adani Wilmar का ऑपरेशन से रेवेन्यू सालाना आधार पर (YoY) 17 फीसदी कम होकर 12,828 करोड़ रुपये रह गया

Last Updated- January 31, 2024 | 7:08 PM IST
Adani, Wilmar may sell part of their stake in AWL to PEs

अदाणी ग्रुप (Adani Group) की FMCG सेक्टर की कंपनी अदाणी विल्मर (Adani Wilmar) ने आज यानी बुधवार को वित्त वर्ष 24 की दिसंबर तिमाही (FY24Q3) के रिजल्ट्स जारी कर दिए हैं। एक्सचेंजों को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि FY24Q3 में कंपनी का नेट मुनाफा (net profit) सालाना आधार पर (YoY) 18 फीसदी कम होकर 200.89 करोड़ रुपये हो गया है।

फॉर्च्यून ब्रांड (Fortune Brand) के तहत सामान बेचने वाली कंपनी ने पिछले साल की समान अवधि (FY23Q3) में 246.16 करोड़ रुपये का नेट मुनाफा दर्ज किया था।

इनकम भी घटी

शेयर बाजार को दी गई जानकारी में Adani Wilmar ने बताया कि दिसंबर तिमाही में कंपनी की कुल इनकम भी घटकर 12,887.60 करोड़ रुपये रह गई जो कि, पिछले साल की समान अवधि (FY23Q3) में 15,515.55 करोड़ रुपये थी।

रेवेन्यू हुआ कम

31 दिसंबर को समाप्त तिमाही में कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू सालाना आधार पर (YoY) 17 फीसदी कम होकर 12,828 करोड़ रुपये रह गया। इसमें सबसे बड़ा योगदान खाद्य तेल ( edible oil) सेगमेंट का था। इस सेगमेंट से प्राप्त रेवेन्यू में सालाना आधार पर 22.8 फीसदी की कमी आई है। हालांकि, तिमाही आधार पर (QoQ) इसके रेवेन्यू में 5 फीसदी का इजाफा हुआ है।

दक्षिण भारत में इसके गेहूं कारोबार की मजबूत पैठ के कारण इसके खाद्य और FMCG सेगमेंट से रेवेन्यू लगभग 25 फीसदी बढ़ गया है। कंपनी ने कहा कि ऑयल, फूड में त्योहार और शादियों के सीजन की वजह से मजबूत मांग देखने को मिली। कंपनी को आगे भी ग्रामीण इलाकों में बेहतर मांग की उम्मीद है।

चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में एडिबल ऑयल सेगमेंट में मात्रा सालाना आधार पर स्थिर रही जबकि वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में इसमें 8 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Fortune Brand के तहत बेचती है सामान

Adani Wilmar फॉर्च्यून ब्रांड के तहत खाद्य तेल एवं कई अन्य खाद्य उत्पादों की बिक्री करती है। Adani Wilmar Limited के प्रबंध निदेशक (MD) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (माद) अंग्शु मलिक ने कहा, ‘हमने स्वच्छ एवं गुणवत्ता वाले उत्पादों के लिए उपभोक्ता प्राथमिकताओं में बदलाव के कारण पैकेट वाले खाद्य पदार्थों में वृद्धि की रफ्तार देखी है।’

कंपनी ने पूरे वित्त वर्ष की परफॉर्मेंस के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि उसे वित्त वर्ष 2023-24 (FY24) में फूड एवं FMCG सेगमेंट से 5,000 करोड़ का रेवेन्यू मिलने का अनुमान है।

Advertisement
First Published - January 31, 2024 | 7:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement