केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश में स्थित अदाणी कृष्णपत्तनम बंदरगाह को 1 मार्च, 2026 तक भारत में पेट्रोलियम आयात करने की अनुमति दे दी है। आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है।
बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय की अधिसूचना के मुताबिक बंदरगाह को सार्वजनिक हित में 28 अगस्त, 2024 से एक मार्च, 2026 तक समुद्र के रास्ते पेट्रोलियम उत्पाद आयात करने की मंजूरी दी गई है। अदाणी पोर्ट्स ऐंड एसईजेड लिमिटेड के स्वामित्व वाली इकाई अदाणी कृष्णपत्तनम पोर्ट लिमिटेड आंध्र प्रदेश में स्थित इस बंदरगाह का संचालन करती है।