कंपनियां

Aegis Logistics Q2 Result: दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 36% बढ़ा

एजिस लॉजिस्टिक्स लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि हालांकि उसकी आय सालाना आधार पर 2,168.51 रुपये से घटकर 1,279.27 करोड़ रुपये हो गई।

Published by
भाषा   
Last Updated- November 03, 2023 | 3:05 PM IST

एजिस लॉजिस्टिक्स लिमिटेड (Aegis Logistics Limited) का चालू वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 35.9 प्रतिशत बढ़कर 126.98 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में शुद्ध मुनाफा 93.39 करोड़ रुपये रहा था।

एजिस लॉजिस्टिक्स लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि हालांकि उसकी आय सालाना आधार पर 2,168.51 रुपये से घटकर 1,279.27 करोड़ रुपये हो गई। कुल खर्च भी घटकर 1,087.25 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले समान अवधि में 2,040.66 करोड़ रुपये था।

First Published : November 3, 2023 | 3:05 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)