कंपनियां

Indigo के बाद अब Vistara को मिली बम की धमकी, आपात स्थिती में उतारा गया प्लेन

विमान मुबंई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतर चुका है और विमानन कंपनी सभी अनिवार्य जांच के लिए सुरक्षा एजेंसियों के साथ सहयोग कर रही है।

Published by
भाषा   
Last Updated- June 02, 2024 | 3:25 PM IST

पेरिस से 306 यात्रियों को लेकर मुंबई आ रही विस्तारा (Vistara) की एक उड़ान को बम की धमकी मिलने के बाद मुबंई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात स्थिती में उतारा गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्र के अनुसार पूर्वाह्न 10:08 बजे पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया और विमान 10:19 बजे हवाई अड्डे पर उतरा। सूत्र ने बताया, “पेरिस से मुंबई आने वाली इस उड़ान में 294 यात्री और 12 चालक दल के सदस्य सवार थे।”

विस्तारा (Vistara) ने एक बयान में पुष्टि की कि दो जून 2024 को पेरिस से मुंबई के लिए संचालित होने वाली एयरलाइन की उड़ान यूके 024 में सवार हमारे कर्मचारियों ने सुरक्षा संबंधी खामी के बारे में जानकारी दी जिसके बाद एयरलाइन ने तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित किया।

बयान में कहा गया कि विमान मुबंई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतर चुका है और विमानन कंपनी सभी अनिवार्य जांच के लिए सुरक्षा एजेंसियों के साथ सहयोग कर रही है।

First Published : June 2, 2024 | 3:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)