facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पोर्ट के बाद रिन्यूबल एनर्जी में भी अदाणी नंबर 1, बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा मैन्युफैक्चरिंग हब

Advertisement

Adani Group ने अब कम लागत पर प्रोडक्शन पूरा करने के लिए अदाणी न्यू इंडस्ट्रीज बनाया है जिसमें जल्द ही अदाणी सोलर और अदाणी विंड को मिला दिया जाएगा।

Last Updated- October 13, 2023 | 10:53 AM IST
Sahaj Solar IPO: You will have to buy at least 800 shares for the IPO opening today, know everything from price to GMP. Sahaj Solar IPO: आज ओपन हो रहे आईपीओ के लिए खरीदने होंगे कम से कम 800 शेयर, जानें प्राइस से लेकर GMP तक सबकुछ

भारत के अरबपति उद्योगपति Gautam Adani की कंपनी इन दिनों ग्रीन एनर्जी पर खासा फोकस कर रही है। इस बीच, हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद कई जांच के दौर से गुजर रहा अदाणी ग्रुप दुनिया का सबसे बड़ा रिन्यूबल एनर्जी मैन्युफैक्तरिंग हब बनाने जा रहा है। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट ने अदाणी सोलर के अधिकारियों के हवाले से बताया कि दुनिया का सबसे प्लांट गुजरात के मूंदड़ा में होगा।

मनीकंट्रोल की इस रिपोर्ट में बताया गया कि अदाणी ग्रुप का यह प्लांट दुनिया का इकलौता ऐसा प्लांट होगा जहां रिन्यूबल एनर्जी के लिए लगने वाली सभी चीजों की मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी। इसमें पॉलीसिलिकॉन, इनगॉट्स, वेफर्स, सेल, सोलर मॉड्यूल के साथ-साथ विंड टर्बाइन भी शामिल है।

विंड टरबाइन भी बनाएगी कंपनी

कंपनी का प्लान सोलर ही नहीं, बल्कि विंड सेक्टर में भी उतनी ही तेजी से ग्रोथ करना है। रिपोर्ट में कहा गया कि अदाणी विंड भी अपनी कैपासिटी में बढ़ोतरी करने जा रही है। पहले इसकी मूंदड़ा में विंड टरबाइन बनाने की कैपासिटी 1.5 गीगावॉट थी, लेकिन कंपनी अब उसे बढ़ाकर 5 गीगावॉट कर देगी।

गौरतलब है कि अदाणी ग्रुप की क्षमता 4 गीगावॉट के सोलर मॉड्यूल बनाने की है। अदाणी ग्रुप की इन दोनों ब्रांच-अदाणी सोलर और अदाणी विंड को अदाणी एंटरप्राइजेज ऑपरेट करती है। ग्रुप ने अब कम लागत पर प्रोडक्शन पूरा करने के लिए अदाणी न्यू इंडस्ट्रीज बनाया है जिसमें जल्द ही अदाणी सोलर औऱ अदाणी विंड को मिला दिया जाएगा।

मूंदड़ी में ही बने Mundra Port को भी पूरे हुए 25 साल, है दुनिया का सबसे बड़ा पोर्ट

बता दें कि हाल ही में मूंदड़ा में बने अदाणी पोर्ट को भी 25 साल पूरे हो गए। अदाणी का यह पोर्ट भी दुनिया का सबसे बड़ा पोर्ट है जो 155 एमएमटी (मिलियन मीट्रिक टन) से ज्यादा लोड हैंडल करता है और यह भारत के समुद्री माल का लगभग 11% है।’

Advertisement
First Published - October 13, 2023 | 10:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement