facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Agnibaan Rocket: ‘अग्निबाण’ रॉकेट के उड़ान की अग्निकुल कॉसमॉस कर रही तैयारी, श्रीहरिकोटा से होगा प्रक्षेपण

Advertisement

Agnibaan SOrTeD एकल चरण वाला प्रक्षेपण वाहन है जो अग्निकुल के पेटेंट प्राप्त अग्निलेट इंजन द्वारा संचालित होता है

Last Updated- August 17, 2023 | 9:24 PM IST
Chennai-based Agnikul prepares for maiden sub-orbital flight of Agnibaan rocket

स्काईरूट एयरोस्पेस (kyroot Aerospace) के बाद चेन्नई स्थित अग्निकुल कॉसमॉस कंपनी श्रीहरिकोटा स्थित अपने प्रक्षेपण पैड से अपने 3डी-प्रिंटेड रॉकेट ‘अग्निबाण सबऑर्बिटल टेक्नोलॉजिकल डिमॉन्स्ट्रेटर’ (Agnibaan SubOrbital Technological Demonstrator-SOrTeD) की उपकक्षीय परीक्षण उड़ान को अंजाम देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि ‘अग्निबाण सोर्टेड’ एकल चरण वाला प्रक्षेपण वाहन है जो अग्निकुल के पेटेंट प्राप्त अग्निलेट इंजन द्वारा संचालित होता है जो पूरी तरह से 3 डी-प्रिंटेड, सिंगल-पीस, 6 केएन सेमी-क्रायोजेनिक इंजन है।

इसमें कहा गया, ‘अग्निकुल ने आने वाले कुछ हफ्तों में अपनी पहली उड़ान पूरी करने की योजना बनाई है।’ अग्निबाण सोर्टेड का अनावरण 15 अगस्त को श्रीहरिकोटा में अग्निकुल के मिशन नियंत्रण केंद्र (एएमसीसी) में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के निदेशक ए राजाराजन और भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन एवं अनुमोदन केंद्र के अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया था।

स्काईरूट एरोस्पेस पिछले साल नवंबर में देश में उपकक्षीय उड़ान भरने वाली पहली निजी कंपनी बन गई थी जब विक्रम-एस रॉकेट ने श्रीहरिकोटा में इसरो के प्रक्षेपण पैड से उड़ान भरी थी और यह 89.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर पहुंचा था।

Advertisement
First Published - August 17, 2023 | 9:24 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement