Photo-ANI
Adani Group की तरफ से एक और बड़ी खबर आ रही है। अदाणी टोटल गैस की सहायक कंपनी अदाणी टोटल एनर्जीज ई-मोबिलिटी लिमिटेड (Adani TotalEnergies) ने भारत में ईवी चार्जिंग बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India)के साथ एक एमओयू साइन किया है।
इस डील के बाद से जब दोनों कंपनियां साथ में काम करेंगी तो देश में तेजी से विकसित हो रहे ईवी इकोसिस्टम के लिए चार्जिंग सॉल्यूशन्स और भारत में एमजी के ईवी ग्राहकों के लिए वैल्यू ऐडेड सर्विसेज विकसित करेगा।
इस डील को लेकर दोनों कंपनियों का कहना है कि कंपनियों का लक्ष्य एक मजबूत और कुशल चार्जिंग बुनियादी ढांचा बनाने में मदद करना है। इसके लिए, अदाणी चार्जिंग नेटवर्क को मजबूत करेगा और एमजी डीलरशिप पर CC2 60 किलोवाट डीसी चार्जर स्थापित करेगा।
ये भी पढ़ें- Air India ने जयराज शनमुगम को बनाया ग्लोबल एयरपोर्ट ऑपरेशन हेड
दोनों कंपनियां एक मोबाइल एप्लिकेशन पर भी काम करने की योजना बना रही हैं जो कि ग्राहकों के आसान एक्सेस, यूजर ऑथेंटिकेशन, चार्जिंग और बिलिंग सिस्टम जैसे कामों के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म मुहैया करा सकें।
ये पार्टनरशिप ग्राहकों के लिए चार्जिंग बुनियादी ढांचे की आपूर्ति, इंस्टालेशन, कमीशनिंग, ऑपरेशन और मेनटिनेंस सहित एक व्यापक समाधान मुहैया कराएगी। दो पार्टियां इंटीग्रेटेड पब्लिक चार्जिंग स्टेशन बनाने का संभावनाओं पर भी काम करेंगी। API की मदद से इस बात पर भी काम किया जाएगा कि चार्जिंग स्टेशनों को एकीकृत कैसे किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Apple Awas Yojana: अपने कर्मचारियों के लिए भारत में 78,000 घर बना रही Apple; जानिए क्या है पूरा प्लान
इस बीच, एमजी मोटर इंडिया ने कहा कि वे ब्रांड में स्थानीय भारतीय निवेशकों को शामिल करने की योजना बना रहे हैं।