facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रक्षा बंधन के लिए आसमान छू रहा हवाई किराया, 46 फीसदी तक बढ़े टिकट के दाम

Advertisement

लगातार इतनी लंबी छुट्टी मिलने के कारण हवाई यात्रियों की भीड़ अचानक बढ़ गई है और इकॉनमी क्लास का किराया भी हवा से बातें कर रहा है।

Last Updated- July 26, 2024 | 11:48 PM IST
रक्षा बंधन के लिए आसमान छू रहा हवाई किराया, 46 फीसदी तक बढ़े टिकट के दाम, Air fares skyrocketing for Raksha Bandhan, ticket prices increased by 46 percent

इस साल रक्षाबंधन पर हवाई सफर करना है तो जेब पर तगड़ी चोट के लिए तैयार रहें क्योंकि टिकट 46 प्रतिशत तक महंगे हो गए हैं। रक्षा बंधन 19 अगस्त को है मगर उससे पहले 15 अगस्त को भी छुट्टी रहेगी और फिर सप्ताहांत यानी शुक्रवार, शनिवार, रविवार आ जाएगा। लगातार इतनी लंबी छुट्टी मिलने के कारण हवाई यात्रियों की भीड़ अचानक बढ़ गई है और इकॉनमी क्लास का किराया भी हवा से बातें कर रहा है।

इक्सिगो के आंकड़ों के अनुसार बेंगलूरु-कोच्चि मार्ग पर 14 से 20 अगस्त के बीच औसत किराया 3,446 रुपये तक पहुंच गया है, जो पिछले साल इसी अवधि की तुलना में 46.3 प्रतिशत अधिक है। बेंगलूरु-मुंबई मार्ग पर हवाई किराया भी बढ़कर 3,969 रुपये हो गया है। इस मार्ग पर हवाई किराया पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 37.6 प्रतिशत अधिक है। बिज़नेस स्टैंडर्ड ने इक्सिगो के आंकड़े देखे हैं।

विमानन उद्योग के सूत्रों ने कहा कि इंजन से जुड़ी दिक्कतों, आपूर्ति व्यवस्था की समस्या और वित्तीय कठिनाइयों के कारण देश में कई विमान उड़ान नहीं भर पा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो ने शुक्रवार को कहा कि उसके बेड़े में शामिल 383 विमानों में लगभग 70 फिलहाल खड़े ही हुए हैं।

इस वजह से उड़ानों की संख्या तेजी से नहीं बढ़ पाई है, जिससे देश के महत्त्वपूर्ण मार्गों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। उदाहरण के लिए इस साल अगस्त में हरेक सप्ताह बेंगलूरु से कोच्चि के बीच उड़ानों की संख्या पिछले साल जितनी ही है।

विमानन उद्योग पर नजर रखने वाली कंपनी सिरियम के अनुसार बेंगलूरु और मुंबई के बीच हवाई उड़ानों की संख्या तो पिछले साल अगस्त के मुकाबले इस अगस्त में 4.8 प्रतिशत कम होकर 472 ही रह गई है।

विमानन उद्योग पर शोध करने वाले एवं नेटवर्क थॉट्स के संस्थापक अमेय जोशी ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘लंबे सप्ताहांत पर लोग कुछ दिनों की छुट्टियां मनाने या अपने परिजनों से मिलने जाते हैं, जिससे हवाई किराया बढ़ जाता है। इस साल स्वतंत्रता दिवस से रक्षा बंधन तक छुट्टियां ज्यादा पड़ रही हैं। देसी विमानन कंपनियां पिछले कुछ समय से अपनी उड़ानें ज्यादा नहीं बढ़ा पाई हैं, इसलिए कुछ खास मार्गों पर किराये अचानक बढ़ गए हैं।’

सिरियम के अनुसार दिल्ली और पुणे के बीच अभी हर हफ्ते 160 उड़ानें आ-जा रही हैं और पिछले साल अगस्त से इनकी संख्या नहीं बढ़ पाई है। इस साल 14 से 20 अगस्त के बीच दिल्ली-पुणे मार्ग पर हवाई किराया 5,257 रुपये तक पहुंच गया है, जो पिछले साल की समान अवधि से 22.6 प्रतिशत अधिक है।

ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की अध्यक्ष ज्योति मायल ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया कि यात्रियों की संख्या बढ़ने के बावजूद भारतीय विमानन कंपनियां विभिन्न कारणों से उड़ानें ज्यादा नहीं बढ़ा पा रही हैं। मायल ने कहा, ‘विमानन उद्योग मांग के अनुरूप क्षमता नहीं बढ़ा पा रहा है। उदयपुर और दिल्ली, जयपुर तथा मुंबई जैसे बड़े शहरों के बीच हवाई किराया रक्षा बंधन पर काफी बढ़ गया है। किराये लगभग दोगुने हो गए हैं।’

Advertisement
First Published - July 26, 2024 | 10:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement