facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Air India Deal : एयरबस और अमेरिका की बोइंग को 470 विमानों का पक्का ऑर्डर

Advertisement
Last Updated- February 16, 2023 | 10:30 PM IST
Air India

यूरोप की दिग्गज कंपनी एयरबस (Airbus) और अमेरिका की बोइंग (Boeing) को एयर इंडिया द्वारा दिया गया ऑर्डर 840 विमानों के लिए है, जिनमें से 470 विमानों के लिए पक्का ऑर्डर है और शेष 370 विमानों का ऑर्डर विकल्प के तौर पर हैं। विमान कंपनी के चीफ कमर्शियल ऐंड ट्रांसफॉर्मेशन ऑफिसर (सीसीटीओ) निपुण अग्रवाल ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विमान कंपनी ने मंगलवार को कहा था कि उसने एयरबस को 250 विमानों का और बोइंग को 220 विमानों का पक्का ऑर्डर दिया है। यह दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा विमानों का एक बार दिया गया ऑर्डर है।

बुधवार रात अग्रवाल ने लिंक्डइन पर कहा ‘इस ऑर्डर में 470 विमानों का पक्का ऑर्डर, 370 विकल्प और अगले दशक में एयरबस तथा बोइंग से खरीदे जाने वाले खरीद अधिकार शामिल हैं। एयरबस के पक्के ऑर्डर में 210 ए320/321नियो/एक्सएलआर और 40 ए350-900/1000 शामिल हैं।’

उन्होंने कहा कि बोइंग के पक्के ऑर्डर में 190 बी737मैक्स, 20 बी787 और 10 बी777 शामिल हैं। हमने सीएफएम इंटरनैशनल, रॉल्स-रॉयस और जीई एयरोस्पेस के साथ इंजनों के दीर्घकालिक रखरखाव के लिए भी करार किया है।

विमान कंपनी ने औपचारिक रूप से यह नहीं बताया है कि इन विमानों की डिलिवरी कब शुरू होगी। हालांकि एयरबस ने कहा है कि ए350 विमानों की डिलिवरी इस साल से शुरू हो जाएगी। सूत्रों ने कहा कि ए320 नियो परिवार के विमानों की डिलिवरी वर्ष 2026 से शुरू हो सकती है।

सूत्रों के अनुसार ए350 और बी777 का उपयोग मुख्य रूप से भारत-उत्तरी अमेरिका के मार्गों पर किया जाएगा, जबकि बी787 का परिचालन लंबी दूरी के गंतव्यों और कुछ छोटी दूरी के गंतव्यों पर किया जाएगा। एक350, बी777 और बी787 बड़े आकार वाले विमान हैं, जिनमें बड़े ईंधन टैंक होते हैं। ये उन्हें भारत-उत्तरी अमेरिका मार्गों जैसी लंबी दूरी तय करने की अनुमति देते हैं।

सूत्रों ने कहा कि हालांकि विमान कंपनी बड़े आकार वाले इन विमानों को खरीद सकती है, लेकिन छोटे आकार वाले विमान (ए320 नियो परिवार के विमान और बी737मैक्स विमान) सेल-ऐंड-लीजबैक प्रारूप के तहत लिए जा सकते हैं। सेल-ऐंड-लीजबैक प्रारूप के तहत कोई नया विमान किसी पट्टाधारक को बेचा जाता है, जो फिर इसे तुरंत ही वापस विमान कंपनी को पट्टे पर दे देती है, जिससे विमान कंपनी को अपने नकदी प्रवाह में मदद मिलती है। सूत्रों ने बताया कि इसके अलावा विमान कंपनी ने विमान विनिर्माताओं और इंजन विनिर्माताओं से व्यापक सहायता का वचन लिया है।

उन्होंने कहा कि साथ ही एयर इंडिया छोटे आकार के कुछ विमानों को अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर तैनात कर सकती है। उन्होंने कहा कि विमान कंपनी आने वाले बेड़े के लिए खासा श्रमबल तैयार करने के वास्ते एक प्रशिक्षण अकादमी विकसित कर रही है, विशेष रूप से कॉकपिट और केबिन क्रू के लिए।

Advertisement
First Published - February 16, 2023 | 10:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement