कंपनियां

Air India ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा! 15,000 रुपये तक का मिलेगा इंक्रीमेंट, परफॉरमेंस बोनस का भी ऐलान

Air India सीनियर कमांडर, फर्स्ट ऑफिसर्स की सैलरी में हर महीने 5 हजार रुपये से लेकर 15000 रुपये तक का इजाफा करेगा।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- May 24, 2024 | 10:59 AM IST

Air India Salary hike: टाटा समूह की प्रमुख विमानन कंपनी एयर इंडिया के कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी होने वाली है। इसके अलावा, कंपनी एम्प्लॉइज को उनके परफॉर्मेंस के आधार पर बोनस भी देगी। इस बात की घोषणा एयर इंडिया ने गुरुवार को।

2 साल में पहला अप्रैजल
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, एयर इंडिया सीनियर कमांडर, फर्स्ट ऑफिसर्स की सैलरी में हर महीने 5 हजार रुपये से लेकर 15000 रुपये तक का इजाफा करेगा। बता दें कि जनवरी 2022 में टाटा समूह (Tata Group) द्वारा अधिग्रहण के बाद Air India के कर्मचारियों का यह पहला अप्रैजल है।

यह भी पढ़ें: Indigo को मार्च तिमाही में दोगुना लाभ, कारोबारी मॉडल में बदलाव की तैयारी

परफॉरमेंस के आधार पर मिलेगा बोनस
एयर इंडिया के सीएचआरओ रवींद्र कुमार जीपी ने गुरुवार को कहा कि सैलरी में वृद्धि 1 अप्रैल, 2024 से लागू मानी जाएगी। इसके साथ ही एयरलाइन ने कंपनी और पर्सनल परफॉरमेंस के आधार पर वित्त वर्ष 2023-24 (FY24) के लिए परफॉरमेंस बोनस भी देगी।
उन्होंने बताया कि एयर इंडिया अगले पांच साल में खुद को पुनर्जीवित करने की प्रक्रिया में है, जिसे देखते हुए कर्मचारियों के हितों को देखते हुए प्रतिभा को आकर्षित करने के लिए प्रतिस्पर्धी वेतन वृद्धि दे रही है। Air India में लगभग 18,000 कर्मचारी हैं।

वार्षिक मूल्यांकन शुरू
विमानन कंपनी एयर इंडिया ने ग्राउंड स्टाफ, केबिन क्रू और पायलटों के अलावा जो कर्मचारी 31 दिसंबर, 2023 से पहले कंपनी में शामिल हुए हैं उन सभी के लिए वार्षिक मूल्यांकन शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें: Tata कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के चेयरमैन का बयान- भारत अगले दशक का नेतृत्व करेगा

विस्तारा के साथ होगा विलय
टाटा समूह (Tata Group) की विमानन कंपनी एयर इंडिया के मुख्य कार्य अधिकारी कैंपबेल विल्सन (Air India CEO Campbell Wilson) ने 13 मई को बताया था कि विस्तारा के करीब 7 हजार कर्मचारियों का एकीकरण अगले महीने से शुरू हो जाएगा। साथ ही एयर इंडिया में इसके मर्जर को दिसंबर 2024 तक पूरा करने का भी लक्ष्य रखा है।

इससे पता चलता है कि टाटा समूह ने अपनी दो पूर्ण सेवाओं वाली विमानन कंपनियों की विलय की प्रक्रिया तेज कर दी है और इससे पहले विस्तारा के मुख्य कार्य अधिकारी विनोद कन्नन ने भी इस साल जनवरी में कहा था कि उन्हें साल 2025 के मध्य तक एयर इंडिया के साथ परिचालन विलय की उम्मीद है।

First Published : May 24, 2024 | 10:59 AM IST