कंपनियां

Air India ने दिल्ली-लंदन उड़ान में क्रू के साथ अभद्र व्यवहार करने पर यात्री को उतारा

Published by
भाषा
Last Updated- April 10, 2023 | 11:54 AM IST

एअर इंडिया की दिल्ली-लंदन उड़ान से सोमवार को एक अशिष्ट यात्री को उतार दिया गया। यात्री को उतारने के लिए विमान राष्ट्रीय राजधानी वापस आया था। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि उड़ान एआई 111 में करीब 225 यात्री सवार थे।

विमान को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईजीआईए) वापस लाया गया क्योंकि विमान में एक अशिष्ट यात्री सवार था।

उन्होंने बताया कि इस अशिष्ट यात्री को हवाई अड्डे पर उतार दिया गया और इसके बाद विमान ने लंदन हीथ्रो के लिए उड़ान भरी। घटना के संबंध में एअर इंडिया से बयान की प्रतीक्षा है।

First Published : April 10, 2023 | 11:54 AM IST