कंपनियां

रूस में फंसे यात्रियों को सैन फ्रांसिस्को ले जाने के लिए विमान भेजेगी Air India

Published by
भाषा   
Last Updated- June 07, 2023 | 1:01 PM IST

एअर इंडिया अपनी एक उड़ान में तकनीकी खामी के कारण रूस में फंसे यात्रियों को अमेरिका में उनके गंतव्य सैन फ्रांसिस्को तक पहुंचाने के लिए बुधवार दोपहर एक बजे मुंबई से एक विमान मैगाडन (रूस) भेजेगी।

विमानन कंपनी ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा, “आवश्यक विनियामक मंजूरी के बाद सात जून को दोपहर एक बजे मुंबई से जीडीएक्स (मगदान) के लिए एक विमान रवाना करने का फैसला किया गया है, जो एआई173 के यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सैन फ्रांसिस्को ले जाएगा।”

बयान के मुताबिक, विमान रूस में फंसे यात्रियों के लिए भोजन व अन्य जरूरी वस्तुएं भी लेकर जाएगा। एअर इंडिया की उड़ान संख्या एइआई-173 छह जून को दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को के लिए रवाना हुई थी, तभी बीच रास्ते में विमान के एक इंजन में तकनीकी खराबी आने की जानकारी मिली थी।

विमान में 216 यात्री और चालक दल के 16 सदस्य सवार थे। इसे रूस के मैगाडन हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतार लिया गया था।

First Published : June 7, 2023 | 1:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)