एयरलाइन कंपनी Air India 40 करोड़ डॉलर के निवेश के तहत अपने 27 Boeing B787-8 विमानों और 13 B777 विमानों समेत चौड़े आकार के अपने दोनों बेड़ों को अपडेट करेगी।
Air India ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि कंपनी अपने विमानों के केबिन के मौजूदा इंटीरियर को पूरी तरह से बदलेगी। इसके साथ ही एयरलाइन ने नए किस्म की सीट और विमान के भीतर मनोरंजन की सबसे अच्छी व्यवस्था देने की भी योजना बनाई है।
कंपनी के अनुसार, दोनों बेड़ों में महंगे एवं सुविधाजनक इकोनॉमी केबिन की शुरुआत की जाएगी तथा बी777 में प्रथम श्रेणी का केबिन बहाल किया जाएगा।