कंपनियां

Air India की बढ़ी मुश्किलें, DGCA ने एयरलाइन के फ्लाइट सेफ्टी चीफ को एक महीने के लिए किया सस्पेंड

DGCA ने कुछ खामियों को लेकर Air India के उड़ान सुरक्षा प्रमुख को दी गई मंजूरी पर गुरुवार को एक महीने के लिए रोक लगा दी।

Published by
भाषा   
Last Updated- September 21, 2023 | 1:18 PM IST

नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने कुछ खामियों को लेकर एअर इंडिया (Air India) के उड़ान सुरक्षा प्रमुख को दी गई मंजूरी पर गुरुवार को एक महीने के लिए रोक लगा दी।

डीजीसीए की टीम ने 25 और 26 जुलाई को आंतरिक लेखा परीक्षा, दुर्घटना निवारण कार्य और आवश्यक तकनीकी कर्मचारियों की उपलब्धता के संबंध में एअर इंडिया की समीक्षा की थी।

यह भी पढ़ें : Akasa Airline: अकासा एयर के बंद होने की खबरों के बीच कंपनी के CEO ने दी सफाई

डीजीसीए ने एक विज्ञप्ति में कहा कि समीक्षा में एअर इंडिया के दुर्घटना रोकथाम कार्य, अनुमोदित उड़ान सुरक्षा नियमों और प्रासंगिक नागरिक उड्डयन आवश्यकताओं के अनुसार तकनीकी कर्मचारियों की उपलब्धता में खामियां पाई गईं।

विज्ञप्ति में कहा गया है, “खामियों को लेकर Air India के उड़ान सुरक्षा प्रमुख को दी गई मंजूरी पर एक महीने के लिए रोक लगा दी गई है।”

First Published : September 21, 2023 | 1:18 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)