facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Airbus ने 2027 तक हर महीने 75 A320 विमानों के निर्माण का भरोसा जताया, सप्लाई चेन में दिखे स्थिरता के संकेत

Advertisement

उल्लेखनीय है कि कोविड19 महामारी ने वैश्विक विमान विनिर्माण आपूर्ति श्रृंखला को काफी प्रभावित किया है, जिससे एयरबस और बोइंग के उत्पादन में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

Last Updated- June 03, 2025 | 10:40 PM IST
Airbus

विमान विनिर्माण आपूर्ति श्रृंखला में स्थिरता के पहले संकेत दिखने लगे हैं और एयरबस को अब विश्वास है कि वह साल 2027 तक हर महीने 75 ए320 विमानों का उत्पादन शुरू कर लेगी। विमान विनिर्माता कंपनी एयरबस के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी (सीसीओ) बेनोइ डी सेंट-एक्सुपेरी ने मंगलवार को बिज़नेस स्टैंडर्ड के साथ खास बातचीत में ये बातें कहीं। एयरबस फिलहाल हर महीने 60 ए320 विमान बनाती है। उल्लेखनीय है कि कोविड19 महामारी ने वैश्विक विमान विनिर्माण आपूर्ति श्रृंखला को काफी प्रभावित किया है, जिससे एयरबस और बोइंग के उत्पादन में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इसका असर पूरे विमानन क्षेत्र में जारी है।

एयर इंडिया के मुख्य कार्य अधिकारी और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने मार्च में इन मसलों पर निराशा जताई थी और कहा था कि दो प्रमुख विमान विनिर्माताओं के सामने चली आ रही आपूर्ति श्रृंखला चुनौतियों के कारण अगले चार से पांच वर्षों तक विमानों की आपूर्ति सुस्त रहने के आसार हैं। उन्होंने कहा था, ‘विमानन कंपनियां अपने नेटवर्क विस्तार की योजनाओं को अनुकूल बनाने के अलावा ज्यादा कुछ नहीं कर सकतीं।’

फिलहाल, भारत की दो सबसे बड़ी विमानन कंपनियां एयर इंडिया और इंडिगो ऑर्डर बैकलॉग के लिहाज से एयरबस की शीर्ष तीन ग्राहकों में शामिल है। यूरोपीय विमान विनिर्माता आने वाले वर्षों में इंडिगो को 916 विमान और एयर इंडिया को 344 विमान देने वाली है, जिसमें ए350 जैसे चौड़े आकार वाले मॉडल और ए320 वाले संकीर्ण आकार वाले हवाई जहाज शामिल हैं।

एयर इंडिया के मुख्य कार्य अधिकारी द्वारा विमानों की डिलीवरी में हो रही देरी पर की गई टिप्पणी और एयरबस द्वारा हासिल की जाने वाली डिलीवरी दर के बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘हमारे पास साल 2027 तक हर महीने 75 ए320 के विमान बनाने की योजना है और हम उस योजना पर कायम हैं। हम यहीं हासिल करना चाहते हैं। हम वहां जाना चाहते हैं क्योंकि हमारे पास ऑर्डर हैं। यह सिर्फ आकांक्षा नहीं है। ऐसा इसलिए है क्योंकि जब हमारे सेटअप की स्थिरता की बात आती है तो हमें इसकी जरूरत होती है।’

इंटरनैशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) की सालाना आम बैठक के इतर एयरबस के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी ने कहा, ‘हां, विमानों की डिलिवरी के लिहाज से उद्योग जगत काफी हद तक देरी कर रहा है। यह कोई रहस्य नहीं है। यह कोई नई बात भी नहीं है। इसके अलावा यह कोई ऐसी बात भी नहीं है जिसके बारे में हम पिछले कुछ दिनों या हफ्तों से सुन रहे हों।’ उन्होंने कहा कि मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि स्थिरता के शुरुआती संकेत दिखने लगे हैं, लेकिन आप इस पर कभी भी संतुष्ट नहीं हो सकते, क्योंकि आजकल स्थितियां बहुत तेजी से बदल सकती हैं।

Advertisement
First Published - June 3, 2025 | 10:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement