facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IBC व्यवस्था से विमानन कंपनियों ने झेला अतिरिक्त खर्च

Advertisement

पट्टे की लागत उन भारतीय विमानन कंपनियों के मामले में खासा बड़ा व्यय साबित होती है, जिनके विमान बेड़े का लगभग 80 प्रतिशत भाग पट्टा व्यवस्था के अंतर्गत होता है।

Last Updated- October 06, 2023 | 10:42 PM IST
‘Indian Aircraft Bill, 2024’ introduced

दिवाला और ऋणशोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) की कानूनी व्यवस्था, जो पट्टेदाताओं को अपने विमानों को विमानन कंपनियों से वापस लेने से रोकती है, की वजह से घरेलू विमानन कंपनियों को पट्टे के अधिक किराये में 1.2 से 1.3 अरब डॉलर का अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा था। नागरिक विमानन मंत्रालय ने आज यह जानकारी दी।

विमान पट्टादाता जब यह देखते हैं कि स्थानीय कानूनी व्यवस्था उन्हें दिवालिया हो चुकी विमानन कंपनी से विमान जल्दी वापस लेने की अनुमति नहीं दे रही है, तो वे अधिक पट्टा किराया वसूलते हैं। पट्टे की लागत उन भारतीय विमानन कंपनियों के मामले में खासा बड़ा व्यय साबित होती है, जिनके विमान बेड़े का लगभग 80 प्रतिशत भाग पट्टा व्यवस्था के अंतर्गत होता है।

मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि पट्टे के अधिक किराये की इस लागत का बोझ जनता पर डाल दिया जाएगा, जिससे सभी मार्गों पर किराया बढ़ जाएगा। इसके परिणामस्वरूप कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय ने बुधवार को एक अधिसूचना जारी की, जिसमें विमान और उनके इंजनों से संबंधित सभी समझौतों को आईबीसी की धारा 14 में निर्दिष्ट ऋण स्थगन अधिकार से छूट दी गई है।

इसलिए अगर अब कोई विमानन कंपनी दिवालिया हो जाती है, तो वह धारा 14 का हवाला नहीं दे सकती है और अदालत से पट्टादाताओं को विमान वापस लेने से रोकने के लिए कह सकती है। गो फर्स्ट ने राष्ट्रीय कंपनी कानून पंचाट (एनसीएलटी) में दिवालिया आवेदन दायर करने के बाद 3 मई को उड़ानों का परिचालन बंद कर दिया था।

Advertisement
First Published - October 6, 2023 | 10:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement