facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Airtel ने 5,985 करोड़ रुपये का स्पेक्ट्रम बकाया चुकाया, ऊंचे कर्ज से मिली राहत

Advertisement

स्पेक्ट्रम देनदारियों का समय पूर्व भुगतान, कर्ज लागत घटी, 66,665 करोड़ की देनदारी निपटाई

Last Updated- March 26, 2025 | 10:11 PM IST
Airtel flags 8 billion spam calls in two and a half months

भारती एयरटेल और उसकी सहायक कंपनी भारती हेक्साकॉम लिमिटेड ने दूरसंचार विभाग (डीओटी) को अतिरिक्त 5,985 करोड़ रुपये के बकाया का पहले ही भुगतान कर दिया है। यह बकाया 2024 की नीलामी में हासिल स्पेक्ट्रम से संबंधित था। इस तरह कंपनी ने ऊंची लागत वाले कर्ज को निपटा दिया है। एयरटेल ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एयरटेल की सहायक इकाई नेटवर्क आई2आई लिमिटेड ने भी स्वेच्छा से 1 अरब डॉलर मूल्य के पर्पेचुअल बॉन्ड भुनाए हैं। इस भुगतान के बाद एयरटेल ने अब अपने सभी स्पेक्ट्रम बकाया का पहले ही भुगतान कर दिया है। इस पर ब्याज लागत 8.65 प्रतिशत से अधिक थी। दूरसंचार कंपनी ने एक बयान में कहा कि स्पेक्ट्रम देनदारियों का भुगतान उनकी औसत शेष परिपक्वता से लगभग सात वर्ष पहले ही कर दिया गया, जिससे एयरटेल का महंगे कर्ज का जोखिम घट गया है।

एयरटेल ने अब चालू वित्त वर्ष 2025 के लिए ऊंची लागत वाली स्पेक्ट्रम देनदारियों के 25,981 करोड़ रुपये का भी पूर्व भुगतान कर दिया है और इस तरह उसने 66,665 करोड़ रुपये की कुल स्पेक्ट्रम देनदारियों को पहले निपटा दिया है।
इस कदम के बाद दूरसंचार कंपनी ने स्पेक्ट्रम देनदारियों पर अपने ऋण की लागत को भी घटाकर औसतन लगभग 7.22 प्रतिशत कर लिया है जो कि समायोजित सकल राजस्व बकाया को छोड़कर शेष 52,000 करोड़ रुपये की देनदारियों पर है।

इससे पहले एयरटेल की ओर से समय पूर्व भुगतान पिछले वर्ष दिसंबर में किया गया था। तब उसने 2016 में खरीदे गए स्पेक्ट्रम के लिए सरकार को देय सभी बकाया के मद में 3,626 करोड़ रुपये चुकाए थे।

Advertisement
First Published - March 26, 2025 | 10:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement