कंपनियां

Airtel ग्राहकों को क्लाउड सॉल्यूशन प्रदान करेगा Google Cloud

Airtel ने पुणे में प्रबंधित सेवा केंद्र स्थापित किया है। इसमें 300 से अधिक विशेषज्ञों हैं जिन्हें वहां गूगल क्लाउड और डिजिटल सेवाओं दोनों में प्रशिक्षित किया जाएगा।

Published by
भाषा   
Last Updated- May 13, 2024 | 3:19 PM IST

भारती एयरटेल ने अपने ग्राहकों को क्लाउड समाधान प्रदान करने के लिए गूगल क्लाउड के साथ साझेदारी की है। सोमवार को संयुक्त बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया, दीर्घकालिक साझेदारी के तहत ‘फास्ट-ट्रैक क्लाउड’ अपनाने के लिए गूगल क्लाउड से क्लाउड समाधान की पेशकश करेगा…दोनों कंपनियां उद्योग-अग्रणी एआई/एमएल समाधान विकसित करने के लिए संपर्क तथा एआई प्रौद्योगिकी की अनूठी ताकत को एक साथ लाएंगी, जिसे एयरटेल अपने बड़े डेटा सेट पर प्रशिक्षित करेगा।

Also read: Indegene की बाजार में धांसू शुरुआत, निवेशकों को मिला 46 प्रतिशत का लिस्टिंग गेन

भारती एयरटेल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोपाल विट्टल ने कहा, ‘‘हम गूगल क्लाउड के साथ साझेदारी करके खुश हैं और सरकार, उद्यमों तथा उभरते व्यवसायों के लिए सुरक्षित व ‘स्केलेबल क्लाउड’ समाधानों के साथ इस बाजार के अवसर का संयुक्त रूप से दोहन करेंगे।’’

दूरसंचार कंपनी ने पुणे में प्रबंधित सेवा केंद्र स्थापित किया है। इसमें 300 से अधिक विशेषज्ञों हैं जिन्हें वहां गूगल क्लाउड और डिजिटल सेवाओं दोनों में प्रशिक्षित किया जाएगा।

First Published : May 13, 2024 | 3:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)