कंपनियां

AISATS का नोएडा हवाई अड्डे पर कार्गो हब के लिए यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट से करार

Published by
भाषा   
Last Updated- May 31, 2023 | 1:04 PM IST

एयर इंडिया की संयुक्त उद्यम कंपनी AISATS और यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लि. ने Noida Airport पर बहु-मॉडल कार्गो हब के लिए रियायती करार पर हस्ताक्षर किए हैं। इस हवाई अड्डे का अभी निर्माण चल रहा है।

इस करार के तहत एयर इंडिया एसएटीएस एयरपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (AISATS) कार्गो हब का डिजाइन, निर्माण, वित्तपोषण और परिचालन करेगी। इसे 87 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा और इससे देश के विनिर्माण केंद्रों से विभिन्न स्थानों के लिए एक तेज और सुविधाजनक अंतरमॉडल संपर्क उपलब्ध होगा।

इस सुविधा के माध्यम से AISATS का लक्ष्य भारत के लॉजिस्टिक्स क्षेत्र को एक माल प्रसंस्करण और परिवहन ग्रिड प्रदान करना है। इससे लॉजिस्टिक्स की लागत में उल्लेखनीय कटौती हो सकेगी और बाधारहित संयोजन के लिए प्रक्रियाओं को सुसंगत किया जा सकेगा।

AISATS के चेयरमैन निपुन अग्रवाल ने कहा, ‘Noida Airport में कार्गो हब उत्तर भारत के लिए सही समय पर माल ढुलाई सुविधाएं प्रदान करने में अभिन्न भूमिका निभाएगा। साथ ही यह देश के लॉजिस्टिक्स और हवाई ढुलाई क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे, मूल्यवर्धित सेवाओं के साथ तालमेल में भी मदद करेगा। इससे लागत दक्षता की स्थिति भी सुधरेगी।

First Published : May 31, 2023 | 1:03 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)