कंपनियां

Ajanta Pharma का उच्च वृद्धि वाले एशियाई, अफ्रीकी क्षेत्रों में परिचालन विस्तार पर जोर

कंपनी ने 2022-23 के लिए अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि वह उन देशों में तेजी से बढ़ने की तैयारी कर रही है, जहां ब्रांडेड जेनेरिक दावओं के साथ उसकी उपस्थिति है।

Published by
भाषा   
Last Updated- July 02, 2023 | 12:34 PM IST

अजंता फार्मा अपनी विस्तार योजनाओं के तहत एशिया और अफ्रीका में उच्च वृद्धि क्षमता वाले चुनिंदा भौगोलिक क्षेत्रों पर खासतौर से ध्यान दे रही है। कंपनी ने 2022-23 के लिए अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि वह उन देशों में तेजी से बढ़ने की तैयारी कर रही है, जहां ब्रांडेड जेनेरिक दावओं के साथ उसकी उपस्थिति है।

अजंता फार्मा ने अपने शेयरधारकों को बताया, ”हमने कई बाजारों में मजबूत स्थिति हासिल कर ली है, और अब हमारी रणनीति ऐसे चुनिंदा देशों पर ध्यान केंद्रित करने की है, जहां उच्च वृद्धि क्षमता की संभावनाएं हैं।”

वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक ये क्षेत्र ब्रांडेड जेनेरिक दवाओं के लिए बड़े बाजार हो सकते हैं, लेकिन फिलहाल यहां कंपनी की उपस्थिति छोटी बनी हुई है। दवा कंपनी ने कहा, ”हम इन बाजारों में अपनी उपस्थिति बढ़ाने और अपने उत्पाद पोर्टफोलियो के जरिए मरीजों की जरूरत को पूरा करने की योजना बना रहे हैं।” कंपनी के कुल कारोबार में 2023 में ब्रांडेड जेनेरिक दवाओं का हिस्सा 73 प्रतिशत था।

First Published : July 2, 2023 | 12:34 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)