facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

नई पूंजी के लिए अकासा ने किया निवेशकों संग करार

Advertisement

विमानन कंपनी ने निवेश की रकम या कितनी हिस्सेदारी बेची, इसका खुलासा नहीं किया। हालांकि सूत्रों ने कहा कि कंपनी की योजना करीब 12.5 करोड़ डॉलर जुटाने की है।

Last Updated- February 06, 2025 | 10:49 PM IST
Akasa Air

अगस्त 2022 में परिचालन शुरू करने वाली अकासा एयर ने गुरुवार को ऐलान किया कि कंपनी ने प्रेमजी इन्वेस्ट, रंजन पई के निवेश कार्यालय और 360 वन ऐसेट समेत अन्य निवेशकों से विमानन कंपनी में नई पूंजी डालने के लिए करार किया है। इसके अतिरिक्त झुनझुनवाला फैमिली (करीब 40 फीसदी हिस्सेदारी) ने भी विमानन कंपनी में अतिरिक्त पूंजी डालने की प्रतिबद्धता जताई है। विमानन कंपनी ने निवेश की रकम या कितनी हिस्सेदारी बेची, इसका खुलासा नहीं किया। हालांकि सूत्रों ने कहा कि कंपनी की योजना करीब 12.5 करोड़ डॉलर जुटाने की है।

कंपनी का शुद्ध नुकसान साल 2023-24 में दोगुना होकर 1,670 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस बीच, कंपनी की कुल आय 2023-24 में तेजी से उछलकर 3,144 करोड़ रुपये हो गई। गुरुवार शाम बयान में विमानन कंपनी ने कहा, प्रेमजी इन्वेस्ट (अजीम प्रेमजी की वैश्विक निवेश इकाई), क्लेपोन्ड कैपिटल (रंजन पई का निवेश कार्यालय) और 360 वन ऐसेट की तरफ से प्रबंधित फंडों समेंत देश के अच्छे निवेशकों के कंसोर्टियम ने अकासा एयर के साथ निवेश करार पर हस्ताक्षर किए हैं। बीएस

Advertisement
First Published - February 6, 2025 | 10:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement