facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Akasa करेगी 14 विमानों की सुरक्षा का आकलन

Advertisement

डीजीसीए के निर्देश के अनुसार अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस बोइंग 737 विमानों के रूडर कंट्रोल सिस्टम का आकलन करेंगी।

Last Updated- October 08, 2024 | 10:42 PM IST
Akasa Air

डीसीजीए के आदेश के मुताबिक, अकासा एयर अपने बेड़े के कुल 25 विमानों में से 14 का सुरक्षा जोखिम आकलन करने जा रही है। यह आदेश सोमवार को जारी हुआ था। एयर इंडिया की किफायती विमानन सेवा सहायक एयर इंडिया एक्सप्रेस अपने बेड़े के 88 विमानों में से पांच का आकलन करेगी।

नियामक ने सोमवार को भारतीय विमानन कंपनियों से अपने बोइंग 737 विमानों का सुरक्षा जोखिम आकलन करने को कहा था, जिनमें कोलिंस एरोस्पेस के रूडर कंट्रोल सिस्टम लगे हैं। इसके अतिरिक्त नियामक ने इन बी737 विमानों को भारतीय हवाईअड्डों पर कैट-3 बी सिस्टम के इस्तेमाल से अस्थायी तौर पर रोक दिया है। कैट-3 बी सिस्टम उन्नत इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम है, जो विमानों को कम दृश्यता के हालात में भी उतरने की इजाजत देता है।

इसका मतलब यह हुआ कि अगर जाड़े मे डीजीसीए का आदेश प्रभावी रहता है तो ये बी737 विमान कोहरे के हालात में भारतीय हवाईअड्डों पर नहीं उतर पाएंगे। हालांकि अकासा एयर के प्रवक्ता ने कहा कि डीजीसीए के आदेश के कारण कंपनी के उड़ानों की समयसारणी पर असर नहीं पड़ेगा।

Advertisement
First Published - October 8, 2024 | 10:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement