कंपनियां

FIL Industries के गठजोड़ ने देहरादून-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट का काम किया शुरू

कंपनी ने बयान में बताया कि 300 करोड़ रुपये की मोनो-केबल रोपवे परियोजना सितंबर, 2026 तक तैयार हो जाएगी।

Published by
भाषा   
Last Updated- October 26, 2023 | 4:15 PM IST

एफआईएल इंडस्ट्रीज (FIL Industries) की अगुवाई वाले गठजोड़ ने देहरादून को मसूरी से जोड़ने वाली भारत की सबसे लंबी रोपवे परियोजना का काम शुरू कर दिया गया है।

कंपनी ने बयान में बताया कि 300 करोड़ रुपये की मोनो-केबल रोपवे परियोजना सितंबर, 2026 तक तैयार हो जाएगी। देहरादून और मसूरी को जोड़ने वाले 5.5 किलोमीटर लंबे रोपवे का निर्माण मसूरी स्काई कार कंपनी प्राइवेट कर रही है, जो एफआईएल इंडस्ट्रीज की अगुवाई वाला गठजोड़ है।

इसमें प्रौद्योगिकी भागीदार पोमा एसएएस फ्रांस और एसआरएम इंजीनियरिंग एलएलपी भी शामिल हैं। एफआईएल इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड ने कहा कि रोपवे से देहरादून-मसूरी का सफर सिर्फ 15 मिनट में तय होगा, जिसमें फिलहाल सड़क मार्ग से 1.5 से तीन घंटे लगते हैं।

First Published : October 26, 2023 | 4:15 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)