कंपनियां

AM/NS इंडिया में बड़ा बदलाव: Nobuo Okochi बने नए CFO, कंपनी ने खेला ग्रोथ का मास्टरस्ट्रोक

AM/NS इंडिया ने Nobuo Okochi को नया CFO नियुक्त किया, जबकि Amit Harlalka को COO पद पर प्रमोट किया गया।

Published by
ईशिता आयान दत्त   
Last Updated- April 29, 2026 | 9:55 AM IST

आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया (एएम/एनएस इंडिया) ने नोबुओ ओकोची को 1 जुलाई, 2026 से अपना मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) नियुक्त करने का आज ऐलान किया। अमित हरलालका को मुख्य कार्य अधिकारी पद पर पदोन्नत करने के बाद यह नियुक्ति की जा रही है।

पिछले महीने इस्पात की वैश्विक दिग्गज कंपनियों आर्सेलरमित्तल और निप्पॉन स्टील के इस संयुक्त उद्यम ने कहा था कि मौजूदा सीएफओ हरलालका को 1 जुलाई, 2026 से मुख्य कार्य अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया जाएगा। वह दिलीप ओमेन का स्थान लेंगे, जो कंपनी के साथ दो दशक से जुड़े रहने के बाद 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। यह जुड़ाव एस्सार स्टील के दिनों से चला आ रहा है।

एएम/एनएस ने बयान में कहा कि यह नेतृत्व परिवर्तन कंपनी की वरिष्ठ प्रबंधन टीम में निरंतरता और स्थिरता को मजबूत करता है, क्योंकि कंपनी विकास की अपनी यात्रा को रफ्तार दे रही है। कंपनी ने बताया कि सीएफओ के तौर पर ओकोची का जिम्मा एएम/एनएस इंडिया के वित्त, रणनीति, वित्तीय योजना, पूंजी आवंटन और प्रशासनिक कार्यों की देखरेख का होगा। वे कंपनी की दीर्घकालिक वृद्धि की महत्वाकांक्षाओं और मूल्य निर्माण प्राथमिकताओं में मदद करेंगे।

First Published : April 29, 2026 | 9:55 AM IST