कंपनियां

Amazon की ‘प्राइम डे 2024’ के लिए नए उत्पादों और सौदों की घोषणा

एमेजॉन इंडिया के अधिकारी ने कहा कि प्राइम डे के दौरान न केवल विभिन्न श्रेणियों में मशहूर ब्रांडों पर शानदार पेशकश की जाएगी

Published by
भाषा   
Last Updated- July 15, 2024 | 10:07 PM IST

Amazon Prime Day Sale 2024: ई-कॉमर्स मंच एमेजॉन इंडिया ने 20-21 जुलाई को अपने सालाना खरीदारी उत्सव ‘प्राइम डे 2024’ के लिए सोमवार को नए उत्पादों और प्रमुख सौदों की घोषणा की।

इस मौके पर उद्योग जगत की कई हस्तियां मौजूद थीं। इनमें ‘बोट’ के सह-संस्थापक और सीएमओ अमन गुप्ता, अगारो के ई-कॉमर्स प्रमुख विशाल शिंदे, सैमसोनाइट के सीईओ (दक्षिण एशिया) जय कृष्णन और सैमसंग इंडिया के निदेशक (एमएक्स कारोबार) राहुल पाहवा शामिल थे।

एमेजॉन इंडिया के अधिकारी ने कहा कि प्राइम डे के दौरान न केवल विभिन्न श्रेणियों में मशहूर ब्रांडों पर शानदार पेशकश की जाएगी, बल्कि छोटे एवं मध्यम व्यवसायों और स्थानीय कारीगर भी सुर्खियों में आएंगे।

First Published : July 15, 2024 | 10:07 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)