कंपनियां

Amazon India ने दिव्यांगों की प्रतिभा निखारने को शुरू किया कार्यक्रम

Amazon India के एक बयान के अनुसार ई-कॉमर्स कंपनी ने मुंबई स्थित गैर-लाभकारी संगठन सोल एआरसी के साथ शुरुआती स्तर पर इस कार्यक्रम को पेश किया।

Published by
भाषा   
Last Updated- November 27, 2023 | 4:06 PM IST

Amazon India ने पढ़ने-लिखने में अक्षम प्रतिभाशाली लोगों के लिए ‘ऑरोरा’ नामक एक कार्यक्रम शुरू करने की सोमवार को घोषणा की। इस कार्यक्रम के तहत इन लोगों की प्रतिभा को निखारा जाएगा और उन्हें रोजगार प्रदान किया जाएगा।

Amazon India के एक बयान के अनुसार ई-कॉमर्स कंपनी ने मुंबई स्थित गैर-लाभकारी संगठन सोल एआरसी के साथ शुरुआती स्तर पर इस कार्यक्रम को पेश किया। इसके जरिए कंपनी के मुंबई, दिल्ली, बैंगलोर, चेन्नई, हैदराबाद ‘डिलिवरी’ स्टेशन में युवाओं की तैनाती की जाएगी।

कार्यक्रम ‘ऑरोरा’ में इन ऐसे लोगों को रोजगार मुहैया कराए जाने के अलावा आधारभूत कार्य तथा समर्थन तंत्र के निर्माण पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा। जैसे कर्मचारियों में जागरूकता बढ़ाना और पढ़ने-लिखने में अक्षम लोगों का सहयोगी बनने के लिए प्रेरित करना।

Amazon India के निदेशक (एचआर संचालन) लिजू थॉमस ने कहा, ‘‘ हमारा मानना है कि कार्यस्थल में विविधता एक बेहतर, अधिक समावेशी वातावरण बनाने में मदद करती है। हम कम प्रतिनिधित्व वाले समूह के लिए अवसर सृजन करने की दिशा में काम करने को प्रतिबद्ध हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऑरोरा’ पढ़ने-लिखने में अक्षम लोगों के लिए वास्तव में समावेशी तथा न्यायसंगत कार्यस्थल बनाने की दिशा में एक पहल है।’’

First Published : November 27, 2023 | 4:06 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)