कंपनियां

Amazon Share Price: 5 अरब डॉलर के शेयर बेचने की तैयारी में Jeff Bezos, ये है Amazon के फाउंडर का प्लान

मंगलवार को Amazon के शेयर ने नया रिकॉर्ड बनाते हुए 200 डॉलर के पार पहुंचकर 200.43 डॉलर का स्तर छुआ।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- July 04, 2024 | 8:20 AM IST

Amazon के फाउंडर जेफ बेजोस (Jeff Bezos) ने कंपनी के 25 मिलियन शेयर बेचने की योजना बनाई है। इन शेयरों की कीमत लगभग 5 बिलियन डॉलर है। यह योजना Amazon के शेयरों के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद बनाई गई है।

इस बिक्री के बाद, कंपनी में बेजोस की हिस्सेदारी 912 मिलियन या 8.8% रह जाएगी। अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंजों को दी गई फाइलिंग से यह जानकारी मिली है।

मंगलवार को शेयरों ने लगाई छलांग

Amazon के शेयरों में बीते कुछ दिनों से लगातार तेजी देखी जा रही है। मंगलवार को कंपनी के शेयर ने नया रिकॉर्ड बनाते हुए 200 डॉलर के पार पहुंचकर 200.43 डॉलर का स्तर छुआ। हालांकि, बुधवार को यह 1.21% गिरकर 197.59 डॉलर पर बंद हुआ। अब जब भी Amazon का शेयर 200.43 डॉलर के स्तर को पार करेगा, जेफ बेजोस अपने शेयर बेचने की योजना को अमल में लाएंगे।

इस साल फरवरी में, जेफ बेजोस ने नौ कारोबारी दिनों में लगभग $8.5 बिलियन मूल्य के Amazon शेयर बेचे थे।

यह भी पढ़ें: Amazon Prime Day Sale 2024: इस तारीख से खुलेगा अमेजन का पिटारा, तैयार रखें शॉपिंग की लिस्ट  

दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति

जेफ बेजोस फिलहाल एलन मस्क के बाद दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार, एलन मस्क 252 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया में सबसे अमीर हैं। वहीं, जेफ बेजोस 219 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। कुछ समय पहले पहले स्थान पर रहे फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट 201 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ अब तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। बता दें कि जेफ बेजोस स्पेस एक्सप्लोरेशन कंपनी ब्लू ओरिजिन के भी फाउंडर हैं।

यह भी पढ़ें: अमीरों की रेस में Ambani-Adani को टक्कर दे रहे हैं इस कंपनी के मालिक, जानें कौन हैं वो

इस बीच, Amazon ने बुधवार को कहा कि वह छोटे और मध्यम आकार के व्यवसायों (SME) के लिए अपने सिक्योरिटी रोबोट, एस्ट्रो फॉर बिजनेस, को बंद कर देगा, क्योंकि कंपनी अपने ध्यान को घरेलू रोबोटों पर फोकस कर रही है।

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी द्वारा ग्राहकों को भेजे गए एक ईमेल के अनुसार, एस्ट्रो फॉर बिजनेस रोबोट 25 सितंबर से काम नहीं करेंगे।

ई-कॉमर्स दिग्गज ने 2021 में सबसे पहले कुत्ते जैसे दिखने वाले रोबोट को घरेलू उपयोग के लिए लॉन्च किया था। पिछले साल नवंबर में, Amazon ने रिटेल, मैन्युफैक्चरिंग, स्वास्थ्य और वेलनेस जैसे कई क्षेत्रों के ग्राहकों के लिए एस्ट्रो फॉर बिजनेस लॉन्च किया था।

First Published : July 4, 2024 | 8:20 AM IST