कंपनियां

Sanghi Industries में 3.52 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेंगे Ambuja Cements और रवि सांघी

Sanghi Industries ने मंगलवार शाम को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि बिक्री पेशकश गैर-खुदरा निवेशकों के लिए बुधवार को और खुदरा निवेशकों के लिए गुरुवार को खुलेगी।

Published by
भाषा   
Last Updated- June 26, 2024 | 11:24 AM IST

अदाणी समूह की कंपनी अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) और रवि सांघी सौराष्ट्र स्थित सीमेंट विनिर्माता कंपनी सांघी इंडस्ट्रीज (Sanghi Industries) में 3.52 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेंगे। रवि सांघी, सांघी इंडस्ट्रीज के प्रवर्तक हैं।

सांघी इंडस्ट्रीज ने मंगलवार शाम को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि बिक्री पेशकश गैर-खुदरा निवेशकों के लिए बुधवार को और खुदरा निवेशकों के लिए गुरुवार को खुलेगी।

कंपनी सूचना के अनुसार, ‘‘अंबुजा सीमेंट्स और रवि सांघी (विक्रेता/प्रवर्तक) सांघी इंडस्ट्रीज के 90,92,000 इक्विटी शेयर बेचने का प्रस्ताव रखते हैं, जो कंपनी की कुल जारी तथा चुकता शेयर पूंजी का 3.52 प्रतिशत है।’’

अंबुजा सीमेंट्स की 30 मार्च 2024 तक सांघी इंडस्ट्रीज में 60.44 प्रतिशत हिस्सेदारी और रवि सांघी की इसमें 2.10 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

First Published : June 26, 2024 | 11:23 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)