कंपनियां

Ami Organics ने 200 करोड़ रुपये के निवेश से गुजरात में कारखाना लगाया

एमी ऑर्गेनिक्स ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि यह कदम औषधि के लिए उन्नत कच्चे माल (मध्यवर्ती) खंड में अपनी स्थिति मजबूत करने की कंपनी की प्रतिबद्धता का एक हिस्सा है।

Published by
भाषा   
Last Updated- December 16, 2023 | 8:37 AM IST

विशेष रसायन बनाने वाली एमी ऑर्गेनिक्स ने लगभग 200 करोड़ रुपये के निवेश के साथ गुजरात के अंकलेश्वर में एक नया विनिर्माण इकाई स्थापित की है।

एमी ऑर्गेनिक्स ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि यह कदम औषधि के लिए उन्नत कच्चे माल (मध्यवर्ती) खंड में अपनी स्थिति मजबूत करने की कंपनी की प्रतिबद्धता का एक हिस्सा है।

एमी ऑर्गेनिक्स के कार्यकारी चेयरमैन और प्रबंध निदेशक नरेश पटेल ने कहा, ‘‘लगभग 200 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित यह नया संयंत्र उस अत्याधुनिक तकनीक का प्रमाण है जिसे हम भारत में औषधि के लिए उन्नत कच्चे माल विनिर्माण के लिए ला रहे हैं।’’

First Published : December 16, 2023 | 8:37 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)