facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Anand Mahindra ने जताई Startup में ‘इनवेस्टमेंट’ करने की इच्छा, बस करना होगा ये काम

Advertisement

महिंद्रा ने एक्स अकाउंट पर अपने लेटेस्ट पोस्ट में सोशल मीडिया यूजर्स से पूछा है कि अगर कोई ऑटोनॉमस रोबोट के लिए स्टार्टअप की शुरुआत करने की सोच रहा है तो वह इसमें निवेश करने क

Last Updated- February 02, 2024 | 4:44 PM IST
Mahindra and Mahindra
Anand Mahindra, Chairperson of Mahindra and Mahindra

देश में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। 1 फरवरी को पेश हुए अंतरिम बजट में भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने स्टार्टअप इकोसिस्टम की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप की मदद से देश में रोजगार के अवसर भी पैदा हो रहे हैं। सरकार की इस मुहिम में बिजनेस टाइकून आनंनद बिजनेस टाइकून आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने भी अपनी इच्छा जताई है।

सोशल मीडिया पर जताई स्टार्टअप में निवेश करने की इच्छा

महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। साथ ही समय-समय पर वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शानदार पोस्ट शेयर करते रहते हैं। हाल ही में महिंद्रा ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसे लेकर वह एक बार फिर चर्चा में हैं।

महिंद्रा ने एक्स अकाउंट पर अपने लेटेस्ट पोस्ट में सोशल मीडिया यूजर्स से पूछा है कि अगर कोई ऑटोनॉमस रोबोट के लिए स्टार्टअप की शुरुआत करने की सोच रहा है तो वह इसमें निवेश करने को तैयार हैं।

यह भी पढ़ें: Paytm ऐप को लेकर CEO विजय शेखर शर्मा ने लोगों का कंफ्यूजन किया दूर, कहा- 29 फरवरी के बाद…

उन्होंने हिस्टोरिक विड्स (Historic Vids) द्वारा एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किए गए वीडियो को पोस्ट किया है। इस वीडियो में एक ऑटोनॉमस रोबोट नदी से सारी गंदगी को साफ कर रहा है।

देखें आनंद महिंद्रा की पोस्ट

महिंद्रा ने कैप्शन में लिखा है कि नदियों की सफाई के लिए ऑटोनॉमस रोबोट का इस्तेमाल किया जा रहे है। उन्होंने आगे लिखा है कि क्या लगता है इस ऑटोनॉमस रोबोट को चीन ने तैयार किया है? अगर ऐसा है तो हमें भी इस तरह के रोबोट को तैयार करने चाहिए।

महिंद्रा ने लिखा, “ यदि कोई स्टार्टअप ऐसा कर रहा है…मैं निवेश करने के लिए तैयार हूं…”

आनंद महिंद्रा की यह पोस्ट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। खबर लिखे जाते वक्त, उनके इस ट्वीट को 35 हजार लोगों ने लाइक किया है। 700 से ज्यादा लोगों ने कमेंट किया है, जबकि 6 हजार से अधिक यूजर्स रिट्वीट कर चुके हैं।

कई यूजर्स ने कहा है कि इस मशीन को देश में केवल महिंद्रा ही बना सकता है। वहीं, कई यूजर्स ने आनंद महिंद्रा को असली शार्क बताया है जो शार्क टैंक में नहीं है।

स्टार्टअप को लेकर बजट में क्या हुई घोषणा?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में एक लाख करोड़ रुपये का फंड बनाने की घोषणा की है जिससे 50 वर्षों तक ब्याज-मुक्त लोन दिया जाएगा। उन्होंने इसकी घोषणा करते हुए कहा,’यह टेक सेवी युवा के लिए स्वर्ण काल होगा।’

वित्त मंत्री ने कहा कि ये नई योजनाएं रक्षा क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाली डीप टेक टेक्नॉलजी को मजबूत करेंगी और इससे ‘आत्मनिर्भरता’ बढ़ेगी। स्टॉर्ट अप और तकनीकी उद्योग ने इस घोषणा का स्वागत किया है। उद्योग ने उम्मीद जताई कि इससे शोध व विकास को बढ़ावा मिलेगा।

Advertisement
First Published - February 2, 2024 | 4:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement