facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारतीय नवप्रवर्तकों के लिए जिंदगी आसान बनाने पर रहे जोर- आनंद महिंद्रा

Advertisement

भारत शोध एवं विकास पर दुनिया के अन्य हिस्सों की तुलना में अपनी जीडीपी का 1 प्रतिशत से कम खर्च करता है। वहीं अमेरिका और चीन जैसे देश इस पर 2 प्र​तिशत से ज्यादा खर्च करते हैं।

Last Updated- March 10, 2024 | 11:30 PM IST
‘भारतीय नवप्रवर्तकों के लिए जिंदगी आसान बनाने पर रहे जोर’- आनंद महिंद्रा, Anand Mahindra urges govt to make 'life simpler' for Indian innovators

उद्योग दिग्गज एवं महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने उन भारतीय नवप्रर्वतकों के लिए जिंदगी सरल बनाए जाने की हिमायत की जो ‘दिग्गज और संभावित यूनिकॉर्न’ हैं। चौथे सालाना अटल बिहारी वाजपेयी व्याख्यान में बोलते हुए महिंद्रा ने कहा कि उनकी चिंताओं को समझने के लिए उन्होंने लगभग सभी स्टार्टअप से बात की है।

उन्होंने कहा, ‘सरकार निवेशकों के लिए व्यवसाय करने की प्रक्रिया आसान बनाने के लिए काम कर रही है। हमारे उन नवप्रर्वतकों के लिए जिंदगी कैसे आसान बनाई जाए तो भविष्य के दिग्गज और संभावित यूनिकॉर्न हैं? हमें जरूरत है कि नियामकों को टास्कमास्टर के बजाय भागीदारों और प्रस्तावकों के तौर पर काम करना चाहिए। हमें उभरते भारत के लिए भारी मात्रा में नवाचार को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है और रास्ते में जितनी कम बाधाएं होंगी, उतना बेहतर होगा।’

भारत शोध एवं विकास पर दुनिया के अन्य हिस्सों की तुलना में अपनी जीडीपी का 1 प्रतिशत से कम खर्च करता है। वहीं अमेरिका और चीन जैसे देश इस पर 2 प्र​तिशत से ज्यादा खर्च करते हैं। उनका यह भी मानना है कि सरकार ने शोध को बढ़ावा दिया है और उद्योग एवं समाज पर इसका असर दिखा है।

उदाहरण के लिए, अपनी अवधारणा के समय इंटरनेट अमेरिका सरकार द्वारा वित्त पो​​षित परियोजना थी। उन्होंने कहा, ‘उच्च शिक्षा और अनुसंधान के हमारे संस्थान ऐसे मौलिक नवाचार पैदा करने के लिए अधिक सरकारी फंडिंग के साथ काम कर सकते हैं जिनका अंततः व्यावसायीकरण किया जा सकता है।’

Advertisement
First Published - March 10, 2024 | 11:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement