कंपनियां

Apple India की आय FY23 में 48% बढ़कर 49,322 करोड़ रुपये पर

2022-23 में कंपनी का मुनाफा 77 प्रतिशत बढ़कर 2,230 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो 2021-22 में 1,263 करोड़ रुपये था।

Published by
भाषा   
Last Updated- October 30, 2023 | 2:57 PM IST

आईफोन विनिर्माता Apple India का राजस्व मार्च, 2023 में समाप्त वित्त वर्ष में सालाना आधार पर 48 प्रतिशत बढ़कर 49,322 करोड़ रुपये रहा है। कारोबार आसूचना कंपनी टॉफलर द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। Apple Indiaया की आमदनी इससे पिछले वित्त वर्ष में 33,381 करोड़ रुपये रही थी।

2022-23 में कंपनी का मुनाफा 77 प्रतिशत बढ़कर 2,230 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो 2021-22 में 1,263 करोड़ रुपये था।

यह भी पढ़ें : BS BFSI Summit LIVE: भारतीय अर्थव्यवस्था 6.5 फीसदी की दर से आगे बढ़ सकती है- CIO आदित्य बिड़ला सन लाइफ MF

वित्त वर्ष के दौरान कंपनी का कुल खर्च 46,444 करोड़ रुपये रहा है। 2021-22 में यह आंकड़ा करीब 31,693 करोड़ रुपये था।

First Published : October 30, 2023 | 2:57 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)