कंपनियां

TVS सप्लाई चेन को IPO लाने की मंजूरी

आईपीओ के मसौदा प्रस्ताव के अनुसार निर्गम में 750 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे।

Published by
भाषा   
Last Updated- July 25, 2023 | 11:09 PM IST

TVS समूह की कंपनी टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस को प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के जरिए धन जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी की मंजूरी मिल गई है। आईपीओ के मसौदा प्रस्ताव के अनुसार निर्गम में 750 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे।

इसके अलावा प्रवर्तक और मौजूदा शेयरधारक दो करोड़ से अधिक इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) करेंगे। ओएफएस में शेयर बेचने वालों में ओमेगा टीसी होल्डिंग्स पीटीई लिमिटेड, टाटा कैपिटल फाइनैंशियल सर्विसेज लिमिटेड, महोगनी सिंगापुर कंपनी पीटीई लिमिटेड और टीवीएस मोटर कंपनी लिमिटेड शामिल है।

विन्सिस के आईपीओ का मूल्य दायरा तय

सूचना प्रौद्योगिकी एवं सॉफ्टवेयर कंपनी विन्सिस आईटी सर्विसेज इंडिया ने एक अगस्त को खुलने वाले आईपीओ के लिए 121-128 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। कंपनी ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि चार अगस्त को बंद होने वाले इस निर्गम से जुटाई जाने वाली राशि कार्यशील पूंजी जरूरतों को पूरा करने, एक सहायक का कर्ज चुकाने और सामान्य कंपनी जरूरतों को पूरा करने में लगाई जाएगी।

First Published : July 25, 2023 | 11:09 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)