कंपनियां

Ashok Leyland की जून में बिक्री पांच फीसदी बढ़ी

कंपनी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि कुल घरेलू बिक्री आलोच्य महीने में सात फीसदी बढ़कर 14,363 इकाई रही

Published by
भाषा   
Last Updated- July 03, 2023 | 1:29 PM IST

वाणिज्यिक वाहन बनाने वाली अशोक लेलैंड के वाहनों की बिक्री जून में पांच फीसदी बढ़कर 15,221 इकाई रही। एक साल पहले, इसी महीने में कंपनी ने 14,531 वाहन बेचे थे। कंपनी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि कुल घरेलू बिक्री आलोच्य महीने में सात फीसदी बढ़कर 14,363 इकाई रही जो एक साल पहले जून महीने में 13,469 इकाई थी।

घरेलू मध्यम और भारी वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री पिछले महीने 10 फीसदी बढ़कर 9,274 इकाई रही जो एक साल पहले इसी महीने में 8,399 इकाई थी।

हल्के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री जून 2023 मे बढ़कर 5,089 इकाई रही जो एक साल पहले इसी महीने में 5,070 इकाई थी।

First Published : July 3, 2023 | 1:29 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)