facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Asian Paints की सक्सेस स्टोरी लिखने वाले अश्विन दानी का 79 साल की उम्र में हुआ निधन

Advertisement

Forbes के मुताबिक, अश्विन दानी भारत के 20वें सबसे अमीर व्यक्ति थे, 2022 तक उनकी कुल संपत्ति 7.7 बिलियन डॉलर थी।

Last Updated- September 28, 2023 | 11:30 PM IST
Ashwin Dani, credited for success of Asian Paints, passes away at 79

भारत में पेंट बनाने वाली फेमस कंपनी एशियन पेंट्स के को-फाउंडर और गैर-कार्यकारी निदेशक अश्विन दानी का 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। 1942 में एशियन पेंट्स की स्थापना की गई थी औऱ ऐसा माना जाता है कि अपने पिता और तीन अन्य लोगों द्वारा स्थापित इस कंपनी को नए इलाकों तक पहुंचाने और इसके ऑपरेशन में टेक्नोलॉजी को शामिल करने में दानी का सबसे अहम योगदान है।

विशेष रूप से, दानी ने भारतीय पेंट इंडस्ट्री में कम्प्यूटर से कलर मैचिंग के अपने विचार को आगे रखा और आज कई पेंट कंपनियां इस फॉलो कर रही हैं। कंपनी ने आज गहरे अफसोस के साथ दानी के निधन की सूचना दी।

1968 से एशियन पेंट्स के साथ जुड़े रहे दानी

दानी 1968 से कंपनी से जुड़े हुए हैं। कंपनी ने कहा कि वह ‘कंपनी को तकनीकी उत्कृष्टता की ओर ले जाने में एक मजबूत ताकत रहे हैं।’ दानी 1970 में कंपनी के बोर्ड में शामिल हुए। उन्होंने 1998 से 2009 तक कंपनी के वाइस-चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (MD) का पद संभाला।

कंपनी की तरफ से जारी घोषणा में कहा गया, ‘2009 से वह बोर्ड और कंपनी के गैर-कार्यकारी निदेशक और वाइस चेयरमैन के रूप में बोर्ड में बने रहे। 2018 और 2021 के बीच की अवधि के लिए, उन्होंने बोर्ड और कंपनी के चेयरमैन का पद संभाला। अश्विन दानी हमेशा रहेंगे कंपनी में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए याद किया जाएगा।’ उन्होंने 2021 में पद छोड़ दिया।

दानी को कला संग्रहकर्ता (कलेक्टर ऑफ आर्ट) और योगा प्रैक्टिसनर के रूप में जाना जाता था। उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से कला/विज्ञान में स्नातक की पढ़ाई पूरी की और बाद में एक्रोन यूनिवर्सिटी (University of Akron) से विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। उन्होंने अमेरिका में न्यूयॉर्क के ट्रॉय (Troy) में रेंससेलर पॉलिटेक्निक (Rensselaer Polytechnic) से कलर साइंस में डिप्लोमा भी किया।

भारत में कई प्रोडक्ट्स को पेश करने के अलावा, दानी ने एशियन पेंट्स लिमिटेड और ऑटोमोटिव कोटिंग्स के दुनिया के लीडिंग मैन्युफैक्चरर पीपीजी इंडस्ट्रीज इंक के बीच 50:50 जॉइंट वेंचर स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जॉइंट वेंचर PPG Asian Paints अपने 21वें वर्ष में है।

Forbes के मुताबिक, वह भारत के 20वें सबसे अमीर व्यक्ति थे, 2022 तक उनकी कुल संपत्ति 7.7 बिलियन डॉलर थी।

Advertisement
First Published - September 28, 2023 | 4:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement