facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कारोबारी विश्वास सूचकांक 150 पर, फर्मों ने बताया अगले 6 महीने कैसी रहेगी कर्मचारियों की संख्या

Advertisement

Business confidence index: करीब 32% फर्मों ने कहा कि उन्होंने वित्त वर्ष 2024-25 की अप्रैल-जून तिमाही में प्रबंधक के स्तर के कर्मचारियों की भर्ती बढ़ाने की योजना बनाई है।

Last Updated- July 19, 2024 | 11:26 PM IST
Indian Economy

Business confidence index: भारत के कारोबारी विश्वास सूचकांक में कुल मिलाकर सुधार हुआ है। वित्त वर्ष 2025 की अप्रैल-जून तिमाही में कारोबारी विश्वास सूचकांक 150 पर पहुंच गया, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में 138 था। नैशनल काउंसिल फॉर अप्लॉयड इकनॉमिक रिसर्च (NCAER) -NSE सर्वे के मुताबिक यह एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में भी अधिक है।

अगले 6 महीने में कुल मिलाकर आर्थिक स्थिति में सुधार की उम्मीद करने वाली फर्मों की संख्या वित्त 2023-24 की चौथी तिमाही के 65.8 प्रतिशत से बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में 71.2 प्रतिशत हो गई है।

सर्वे के मुताबिक ज्यादातर फर्मों का मानना है कि अगले 6 महीने में कुशल व अकुशल या स्थाई और अस्थाई कर्मचारियों की संख्या में वैसी ही बनी रहेगी, जैसी पिछले 3 महीने में थी।

करीब 32 प्रतिशत फर्मों ने कहा कि उन्होंने वित्त वर्ष 2024-25 की अप्रैल-जून तिमाही में प्रबंधक के स्तर के कर्मचारियों की भर्ती बढ़ाने की योजना बनाई है। साथ ही वे अगले 6 महीनों में कुशल श्रमिकों की भर्ती बढ़ाने की योजना बना रही हैं। वहीं वित्त वर्ष 2023-24 में जनवरी-मार्च के दौरान 30.6 प्रतिशत फर्मों ने ऐसी योजना बनाई थी।

करीब 50 प्रतिशत फर्मों का ऐसा मानना है कि प्रबंधन, कुशल और अकुशल स्तर के कर्मचारियों का वेतन अगले 6 महीने में बढ़ेगा। ऐसा मानने वालों की संख्या पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 58 प्रतिशत थी।

Advertisement
First Published - July 19, 2024 | 10:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement