facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ather Energy: गैर-शहरी क्षेत्रों में बढ़ रही ई-स्कूटर की रफ्तार

Advertisement

एथर एनर्जी की बिक्री में 54 प्रतिशत हिस्सा टियर-2 और टियर-3 शहरों से

Last Updated- March 09, 2023 | 10:44 PM IST
EV subsidy and controversy
BS

अगर आप यह सोचते हैं कि इलेक्ट्रिक स्कूटर केवल महानगरों के लोगों की ही पसंद बन रहे हैं, तो इस बात पर दोबारा गौर कीजिए। इलेक्ट्रिक दोपहिया विनिर्माता एथर एनर्जी के आंकड़ों के अनुसार 1.2 लाख रुपये से शुरू होने वाले स्कूटरों की बिक्री में 54 फीसदी हिस्सा टियर-2 और टियर-3 शहरों का है।

प्रति लाख आबादी पर बिक्री के आधार पर कंपनी के लिए शीर्ष पांच शहर हैं – कालीकट, कोच्चि, कोल्हापुर, त्रिवेंद्रम और पुणे हैं। इस सूची में बड़े महानगरों की गैर-मौजूदगी साफ नजर आती है। एथर एनर्जी की बिक्री में टियर-2 शहरों की 30 प्रतिशत हिस्सेदारी और टियर-3 शहरों की 24 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के बारे में दूसरा मिथक यह है कि ग्राहक एक लाख रुपये से कम कीमत पर बेसिक मॉडल चुनना पसंद करते हैं। एथर की बिक्री के आंकड़ों से पता चलता है कि कंपनी की उत्पाद बिक्री का झुकाव उसके सबसे महंगे मॉडल 450एक्स की ओर है। कंपनी की बिक्री में इसकी 84 प्रतिशत हिस्सेदारी है और इसकी कीमत करीब 1.5 लाख रुपये है। इसकी कुल बिक्री में 450 प्लस की हिस्सेदारी केवल 16 प्रतिशत ही है, जिसकी कीमत 1.3 लाख रुपये है।

एथर एनर्जी में मुख्य कारोबारी अधिकारी रवनीत एस फोकेला ने बताया कि चूंकि हम 1.3 लाख रुपये से शुरू होने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर बेच रहे हैं, इसलिए अगर उनका बाजार केवल महानगरों में ही होता, तो हमें चिंता होती। लेकिन बिक्री का हमारा स्वरूप स्पष्ट रूप से यह दिखाते हैं कि टीयर-2 और टीयर-3 शहरों में बड़ा बाजार है, जहां ग्राहक गुणवत्ता वाले उत्पाद के लिए ज्यादा कीमत का भुगतान करने के लिए तैयार हैं।

फोकेला कहते हैं कि इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने के लिए फाइनैंस की आसान उपलब्धता की वजह से भी यह चलन है। कंपनी के करीब 40 से 45 फीसदी वाहन इसी के जरिये बेचे जाते हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा हमें इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में प्रीमियम श्रेणी का दबदबा साफ तौर पर दिख रहा है। यही वजह है कि हमारे शीर्ष मॉडल की बिक्री शुरुआती मॉडल से ज्यादा है। तेल-गैस इंजन वाले स्कूटर की औसत कीमत 75,000 से 80,000 रुपये है, जबकि इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत एक लाख रुपये से अधिक है।

यही वजह है कि ओला, टीवीएस, बजाज और हीरो मोटोकॉर्प जैसी ईवी दोपहिया स्कूटर की प्रमुख कंपनियां प्रीमियम श्रेणी पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। फोकेला का मानना है कि एक लाख रुपये से कम कीमत वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर का बाजार सिकुड़ता रहेगा।

वर्तमान में एथर के इलेक्ट्रिक स्कूटर करीब 78 शहरों में उपलब्ध हैं। कंपनी 200 शहरों में विस्तार करना चाहती है। यह जल्द ही एक नया वाहन पेश करेगा, लेकिन एक लाख रुपये से कम वाले बाजार में आने की योजना नहीं है।

Advertisement
First Published - March 9, 2023 | 10:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement