कंपनियां

Online Gaming कंपनियों को दिए गए नोटिस वापस लेने की करेंगे मांग: आतिशी मार्लेना

जीएसटी परिषद की शनिवार को दिल्ली में बैठक होनी है, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी

Published by
भाषा   
Last Updated- October 07, 2023 | 11:09 AM IST

दिल्ली की वित्त मंत्री Atishi Marlena ने शनिवार को कहा कि ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को दिए गए 1.5 लाख करोड़ रुपये के कर चोरी के नोटिस उन्हें समाप्त कर देंगे। उन्होंने कहा कि शनिवार को होने वाली वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की बैठक में इन नोटिस को वापस लेने की मांग की जाएगी।

दिल्ली की वित्त मंत्री ने कहा कि ऑनलाइन गेमिंग क्षेत्र 50,000 युवाओं के रोजगार का जरिया है और यह 17,000 करोड़ का विदेशी निवेश आकर्षित करता है, इसलिए जरूरी है कि इस उद्योग की रक्षा करने के लिए कर चोरी से जुड़े नोटिस वापस लिए जाएं।

Also Read: GST काउंसिल शनिवार को होने वाली बैठक में मुनाफाखोरी के मामलों की समीक्षा करेगी 

उन्होंने कहा कि ‘‘अस्थिर, अनियमित कर वातावरण’’ ऑनलाइन गेमिंग उद्योग में विदेशी निवेशकों को रोकेगा और देश में समग्र स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र को प्रभावित करेगा।

Atishi Marlena ने कहा कि ऑनलाइन गेमिंग उद्योग पर 28 प्रतिशत कर सहित जीएसटी परिषद के पूर्व के फैसलों ने प्रतिकूल प्रभाव डाला है।

जीएसटी परिषद की शनिवार को दिल्ली में बैठक होनी है, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी।

Also Read: GST Council Meet: शराब कंपनियों को राहत की उम्मीद, घट सकता है जीएसटी!

इससे पहले दो अगस्त को हुई बैठक में परिषद ने कसीनो, हॉर्स रेसिंग (घोड़ों की दौड़) और ऑनलाइन गेमिंग पर कर में स्पष्टता लाने के लिए वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) कानून में संशोधन को मंजूरी दी थी।

First Published : October 7, 2023 | 11:09 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)