कंपनियां

एटमबर्ग ने टेमासेक, स्टेडव्यू कैपिटल, अन्य से 8.6 करोड़ डॉलर जुटाए

Published by
भाषा   
Last Updated- May 29, 2023 | 2:58 PM IST

घरेलू उपभोक्ता उपकरण ब्रांड एटमबर्ग ने सोमवार को कहा कि उसने टेमासेक और स्टेडव्यू कैपिटल की अगुवाई में 8.6 करोड़ डॉलर जुटाए हैं। एटमबर्ग ने बयान में कहा पूंजी जुटाने के ताजा दौर में ट्रिफेक्टा कैपिटल के साथ ही मौजूदा निवेशकों जंगल वेंचर्स और इन्फ्लेक्सर वेंचर्स ने भागीदारी की।

‘श्रृंखला सी’ दौर के तहत जुटाई गई धनराशि का इस्तेमाल विनिर्माण क्षमताओं को बढ़ाने, नए उत्पाद पेश करने और प्रमुख क्षेत्रों में ऑफलाइन मौजूदगी को मजबूत करने के लिए किया जाएगा। बयान में कहा गया कि कंपनी ने सालाना आधार पर लगभग 100 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है। एटमबर्ग की स्थापना आईआईटी-बंबई के पूर्व छात्र मनोज मीना और सिबब्रत दास ने 2012 में की थी।

First Published : May 29, 2023 | 2:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)